Close Menu
    What's Hot

    पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन सारे धुरंधर की वापसी, बांग्लादेश को टेस्ट में रौंदने वाली टीम का ऐलान | Sports

    July 22, 2026

    IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

    July 22, 2026

    Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News : दिल्ली में ऐतिहासिक पहल
    दिल्ली

    Delhi News : दिल्ली में ऐतिहासिक पहल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News : दिल्ली में ऐतिहासिक पहल - ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ 13 फरवरी से
    Delhi News : दिल्ली में ऐतिहासिक पहल – ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ 13 फरवरी से

    • शिक्षा मंत्री ने भारत के विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक खेल इनफ्लुएंसर, मीडिया प्रतिनिधियों, फिटनेस कोच और अर्जुन अवॉर्डी से सीधा संवाद किया
    • 30,000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य
    • 17 स्टेडियमों में होंगे आयोजन

    Delhi News | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व एवं ‘खेलो इंडिया’ की तर्ज पर ‘खेलो दिल्ली – दिल्ली खेल महाकुंभ’ का 13 फरवरी 2026 से आयोजन किया जा रहा है। यह दिल्ली के खेल इतिहास की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से राजधानी में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

    दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार दिल्ली में 13 फरवरी 2026 से आयोजित होने वाले दिल्ली खेल महाकुंभ के संबंध में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मीडिया प्रतिनिधियो के अलावा संवाद कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 50 खेल इनफ्लुएंसर, अर्जुन अवॉर्डी, फिटनेस कोच आदि ने भी भाग लिया।

    खेल महाकुंभ में 7 खेलों का आयोजन होगा : सूद

    सूद ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। दिल्ली सरकार द्वारा खेल महाकुंभ में सात प्रमुख खेलों का आयोजन किया जा रहा है।  दिल्ली खेल महाकुंभ के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में सात प्रमुख खेलों जैसे एथलेटिक्स, फुटबॉल, रेसलिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं अन्य चयनित स्पधार्ओं का आयोजन किया जाएगा।

    इन खेलों का आयोजन दिल्ली के 17 प्रमुख स्टेडियमों में किया जाएगा, जिनमें छत्रसाल स्टेडियम, बाबाना, नजफगढ़, विकासपुरी, दक्षिणी दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। सूद ने आगे कहा की कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कल छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। जहां उद्घाटन मार्च-पास्ट का नेतृत्व दिल्ली के पैरा एथलीट करेंगे।

    16 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

    सूद ने कहा की खेल महोत्सव का उद्देश्य व्यापक भागीदारी कर बड़ा लक्ष्य हासिल करना है। अब तक 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है और यह प्रक्रिया जारी है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि एक माह तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में 30,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लें। आगामी वर्षों में इसे बढ़ाकर प्रति वर्ष 1 लाख से अधिक खिलाड़ियों को ग्रासरूट स्तर पर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

    शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि खेल महोत्सव में महिलाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का एक प्लेटफार्म मिलेगा । महिलाओं की सेफ्टी का भी विषय ध्यान रखा जाएगा । महिलाओं के खेलों में भागीदार होने से अन्य महिलाओं पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वह भी खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी।

    मंत्री ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और उन्हें नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल प्रतिभाओं की पहचान ही नही होगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में ठोस प्रयास किए भी जाएंगे।

    खेल महोत्सव से दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा नया आयाम

    सूद ने आगे बताया की इस खेल महोत्सव से दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम भी मिलेगा। दिल्ली के विभिन्न स्टेडियमों में प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन भी होगा। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में खेल सुविधाओं को और अधिक आधुनिक एवं विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।

    शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया की इस प्रतियोगिता के लिए दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिले और खेलों के प्रति उत्साह बढ़े।

    मंत्री ने संवाद कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे खेलों को सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करें और इस महाकुंभ के विभिन्न आयोजनों को व्यापक रूप से प्रसारित करें, ताकि दिल्ली के हर कोने तक खेल का संदेश पहुंचे।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार के इस प्रयास से राजधानी में एक सशक्त खेल संस्कृति और विश्वस्तरीय खेल संस्कृति विकसित होगी, जिससे आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिल्ली की मेडल टैली में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    Parliament Budget Session Updates: राहुल गांधी के खिलाफ आज विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकती है भाजपा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVande Mataram Controversy: वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला, ये मनमाना और एकतरफा: मौलाना अरशद मदनी
    Next Article बॉलीवुड की वो रियल लाइफ जोड़ी, जिसने साथ में नहीं की फिल्म
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      July 22, 2026

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन सारे धुरंधर की वापसी, बांग्लादेश को टेस्ट में रौंदने वाली टीम का ऐलान | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान नई दिल्ली. आईसीसी…

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.