एक्शन अवतार और बेहतरीन डांसिंग स्क्लि के जरिए लोगों का दिल जीत रहे शाहिद कपूर
Shahid Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार है। वो जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं तो छा जाते हैं। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म ओ रोमियो को लेकर छाए हुए हैं, जिसका डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है। तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी भी शाहिद के साथ इस फिल्म का हिस्सा हैं।
शाहिद कपूर अपने एक्शन अवतार और बेहतरीन डांसिंग स्क्लि के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म से जुड़े उनके सीन काफी वायरल हैं। यानी फिल्म को लेकर खूब माहौल बना हुआ है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहिद कितने पढ़े-लिखे हैं।
ग्रेजएशन तक की पढ़ाई
शाहिद कपूर ने चौथी क्लास तक दिल्ली के ज्ञान भारती स्कूल से पढ़ाई की थी। वहीं उसके आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के राजहंस विद्यालय से की। शाहिद कपूर ने ग्रेजएशन तक पढ़ाई कर रखी है। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री मुंबई के मीठाबाई कॉलेज से ली थी।
बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी किया काम
फिल्मी फैमिली बैकग्राउंड से आने की वजह से शुरू ही शाहिद का झुकाव एक्टिंग की तरफ था। डांस पर भी उनका फोकस था। बतौर एक्टर डेब्यू करने से पहले उन्होंने ताल और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। उन्होंने टीवी सीरियल में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।
इश्क विश्क थी पहली फिल्म
साल 2003 में उन्होंने बतौर एक्टर डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म इश्क विश्क थी, जिसमें उनके साथ अमृता राव भी दिखी थीं। तीन साल के बाद साल 2006 में दोनों विवाह नाम की फिल्म में साथ दिखे और हर तरफ फेमस हो गए। आज शाहिद की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है।
ये भी पढ़ें: अपने साथ ये चीजें लेकर घूमती हैं दीपिका पादुकोण, जानकर बिल्कुल नहीं होगा यकीन

