Close Menu
    What's Hot

    एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

    February 19, 2026

    हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में बड़ी गिरावट, IMD ने बताया मौसम का नया अपडेट

    February 19, 2026

    इंदरबीर सिंह निज्जर बोले- ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासे दिल दहलाने वाले

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      February 19, 2026

      AI Summit 2026: टेक्नोलॉजी को इंसानियत से जोड़ने वाले लोग बनाएंगे एआई का भविष्य : इमैनुएल मैक्रो

      February 19, 2026

      परिवर्तनशील रहेगा उत्तर भारत का मौसम

      February 19, 2026

      Supreme Court: हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया: सुप्रीम कोर्ट

      February 19, 2026

      Kiren Rijiju: राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा, उनका बर्ताव बचकाना: किरेन रिजिजू

      February 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»शिवम दुबे का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन
    खेल

    शिवम दुबे का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shivam Dube : शिवम दुबे का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन
    Shivam Dube : शिवम दुबे का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन

    बल्लेबाजी में बनाए 66 रन, गेंदबाजी में दो विकेट झटके

    Shivam Dube (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारत के ऑलराउंड खिलाड़ी शिवम दुबे ने एक बार फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। गत दिवस अहमदाबाद के नरेद्र मोदी स्टेडियम में जहां भातीय बल्लेबाज नीदरलैंड गेंदबाजी के सामने विवश नजर आ रहे थे ऐसे समय में शिवम दुबे ने 31 गेंद में शानदार 66 रन बनाकर टीम का स्कोर 193 रन तक पहुंचा दिया। वहीं जब भारतीय प्रमुख तेज गेंदबाजों को विकेट नहीं मिले तो शिवम दुबे ने नीदरलैंड के दो विकेट निकालकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान शिवम दुबे ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेली।

    लगातार 12 मैच जीतने में सफल रही टीम

    टी20 विश्व कप में अपने जीत के रिकॉर्ड को सुधारते हुए भारतीय टीम ने लगातार 12वें मैच में जीत दर्ज करते हुए अपने विजयी अभियान जारी रखा। गत रात्रि खेले गए अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया। हालांकि टीम ने जीत के साथ अपने कदम सुरपर आठ की तरफ बढ़ाए लेकिन भारतीय टीम के लिए यह मैच उतना लाभदायक साबित नहीं हो सका। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लगातार तीसरे मैच में अपना विकेट बिना रन बनाए गवा दिया। इसके अतिरिक्त ईशान किशन, कप्तान सूर्य कुमार यादव भी बड़ी और तेज पारी नहीं खेल पाए जिससे टीम की बल्लेबाजी साधारण नजर आई। केवल शिवम दुबे ही नीदरलैंड के गेंदबाजों का अच्छी तरह से सामना कर सके।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 193 रन

    टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

    भारत ने छोड़े कई कैच

    भारतीय टीम भले ही मैच जीतने में सफल रही, लेकिन उसकी फील्डिंग एक बार फिर खराब रही। भारत के लिए नीदरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कैच छोड़े। शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने नीदरलैंड को हराया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे नीदरलैंड ने धीमी शुरूआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 36 रन बनाए।

    ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी

    Previous articleT20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी
    Next articleIndia-UAE Trade Deal : भारत और यूएई में मजबूत हुई आर्थिक साझेदारी : पीयूष गोयल

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणवी गाने ‘लत लग जागी’ पर लड़की का शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
    Next Article AI Summit Today Updates: एआई को सभी के लिए डेमोक्रेटिक बनाने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी

      February 19, 2026

      भारत आज अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने उतरेगा

      February 18, 2026

      इस तरह होगा सुपर-8 में टीम इंडिया का सफर

      February 18, 2026

      भारत से हार के बाद PCB का बड़ा एक्शन, इन दो खिलाड़ियों को दिखा दिया बाहर का रास्ता!

      February 17, 2026

      जिम्बाब्वे के प्रदर्शन पर टिका ऑस्ट्रेलिया का भविष्य

      February 17, 2026

      मैच जीता, फिर भिड़े अपने ही! हार्दिक-कुलदीप की बहस पर रिंकू-सूर्या ने संभाला मोर्चा

      February 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      By अंकित कुमारFebruary 19, 2026

      संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस। UN Secretary General Antonio Guterres, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली:…

      हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में बड़ी गिरावट, IMD ने बताया मौसम का नया अपडेट

      February 19, 2026

      इंदरबीर सिंह निज्जर बोले- ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासे दिल दहलाने वाले

      February 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.