Close Menu
    What's Hot

    ऐसा क्या पहनकर बाहर निकली Khushi Mukherjee? वायरल वीडियो ने मचा दिया बवाल

    February 23, 2026

    अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

    February 23, 2026

    सावधान! हरियाणा की ये यूनिवर्सिटी है फर्जी, UGC ने जारी की 32 नकली विश्वविद्यालयों की सूची

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

      February 23, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज

      February 22, 2026

      टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

      February 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर

      February 22, 2026

      दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

      February 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज
    Breaking News

    अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा
    Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा

    एफआईआर में शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम
    Avimukteshwaranand, (द भारत ख़बर), प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज एफआईआर में शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के मुताबिक, 2-3 अज्ञात के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की याचिका पर प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट में कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। अदालत ने 13 फरवरी को अपना आदेश रिजर्व रख लिया था।

    आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने एफआईआर में क्या कहा

    • आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने एफआईआर में कहा कि मेरे ट्रस्ट की ओर से माघ मेला में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुक्ति के लिए माता शाकुंभरी देवी का महायज्ञ किया जा रहा है। शिविर में 2 नाबालिग शिष्य आए। उन्होंने मेरे सामने कई खुलासे किए। नाबालिग शिष्यों ने बताया, हम असुरक्षित हैं। हमें पुलिस संरक्षण और न्यायिक सहायता दिलाई जाए।
    • बच्चों ने बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों ने हमें अपने साथ रखा। कई बार कुकर्म किया। यह सब एक साल तक किया गया।
      नाबालिग बच्चों ने बताया, महाकुंभ 2025 के दौरान मेला क्षेत्र में भी कुकर्म किया गया। माघ मेला-2026 में भी हमारे साथ कुकर्म किया गया।
    • अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य यह कहकर बच्चों पर दबाव बनाते थे कि यह गुरु-सेवा है। इससे आशीर्वाद मिलेगा। अविमुक्तेश्वरानंद अपनी गाड़ी में जबरदस्ती करते थे। उन्हें अविमुक्तेश्वरानंद के साथ सोने को कहा जाता है।
    • आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया कि दोनों बच्चे मौका पाकर हमारे शिविर में आए। इसके बाद 24 जनवरी को झूंसी थाने में शिकायत दी गई। 25 जनवरी को पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक माघ मेला को ई-मेल से शिकायत की। 27 जनवरी को डाक से पुलिस अधीक्षक माघ मेला को शिकायत भेजी गई। इसके बाद मुझे धमकियां मिलने लगीं।
    • 8 फरवरी को मैंने कोर्ट की शरण लिया। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के आदेश के बाद 21 फरवरी 2026 को मेरी एफआईआर दर्ज की गई।

    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- रामभद्राचार्य ने अपने चेले से मुकदमा कराया

    कोर्ट के फैसले के बाद शंकराचार्य ने कहा था कि यौन शोषण का केस फर्जी साबित होगा। ये बनाया हुआ मामला है। वह (आशुतोष महाराज) रामभद्राचार्य का एक चेला है। हिस्ट्रीशीटर है। उसने पहले भी लोगों के ऊपर झूठे केस किए हैं। वह लोगों को धमकाता है, धन उगाही करता है। रामभद्राचार्य से हम लोगों का वाकयुद्ध चलता रहता है। यह तो सभी लोग जानते ही हैं। उन्होंने हमारे ऊपर अपने चेले को आगे करके फर्जी मुकदमा करवाया है। वो चाहते हैं कि हम सरकार के खिलाफ गोमाता की रक्षा की आवाज नहीं उठाएं। इसलिए हमारे ऊपर यह सब हो रहा है।

    Previous articleTejasswi Prakash: दुबई-गोवा के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा अपना दूसरा घर, इतनी है कीमत
    Next articleJK Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर

    Rajesh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में DSP से ASP बनने के नियम बदले, अब रिक्त पद होने पर ही मिलेगा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदनाम
    Next Article कभी चौकीदार थे गुरमीत चौधरी, फिर कैसे बने टीवी के राम?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

      February 23, 2026

      टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

      February 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर

      February 22, 2026

      दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

      February 22, 2026

      सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोजगार के अवसर को कलंकित कर रही कांग्रेस

      February 22, 2026

      फरवरी के आखिर में बनेगा गजकेसरी राजयोग

      February 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ऐसा क्या पहनकर बाहर निकली Khushi Mukherjee? वायरल वीडियो ने मचा दिया बवाल

      By श्वेता चौहानFebruary 23, 2026

      Khushi Mukherjee Viral Clip: ऐसा क्या पहनकर बाहर निकली Khushi Mukherjee? वायरल वीडियो ने मचा…

      अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

      February 23, 2026

      सावधान! हरियाणा की ये यूनिवर्सिटी है फर्जी, UGC ने जारी की 32 नकली विश्वविद्यालयों की सूची

      February 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.