नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी से इंटरनेशनल क्रिकेट में जैसी पारी का इंतजार फैंस को था वो देखने को मिला. इंग्लैंड में निराशाजनक शुरुआत से सबक लेकर जिम्बाब्वे पहुंचे इस 15 साल के विस्फोटक ओपनर ने पहले ही टी20 में धमाका कर दिया. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी फिफ्टी जमाकर सबका का दिल जीत लिया. 126 रन के छोटे टोटल का पीछा कर रही टीम इंडिया को उन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा कर जोरदार शुरुआत दिलाई.
जैसा खेल अब तक वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल, अंडर 19 और इंडिया ए की टीम के लिए दिखाया था वैसा ही यहां देखने को मिला. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों पर जमकर प्रहार करते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े और 18 गेंद में 50 रन पूरे कर लिए. उनके बल्ले से और भी बड़ी पारी देखने को मिल सकती थी लेकिन वो अपनी फिफ्टी जमाने के बाद ही आउट हो गए.
Maiden international fifty 👏
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest batter ever to score a T20I half-century 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/aUWiBE9FLz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
इंग्लैंड दौरे पर लगातार नाकाम रहने के बाद वैभव पर सवाल उठने लगे थे. कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी तकनीक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्दबाजी को लेकर आलोचना की थी. हरारे में उन्होंने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि सभी आलोचक शांत हो गए. वैभव ने अपने जोड़ीदार के साथ तेज़ शुरुआत करते हुए भारत को पावरप्ले में मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनकी निडर बल्लेबाजी ने साफ कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर मैच का रुख बदलने की क्षमता है.
जिम्बाब्वे से मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 2.5 ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. 8 बॉल का सामना करने के बाद वो महज 1 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद भी वैभव ने अपना हमला जारी रखा और पावर प्ले में टीम का स्कोर 66 रन तक पहुंचा दिया. 19 बॉल पर 50 रन बनाकर वो रिचर्ड नगरवा की बॉल पर बेन कुरेन को कैच देकर आउट हुए. जब उनका विकेट गिरा तो भारत का स्कोर 68 रन था. ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके बाद टीम को जीत के करीब पहुंचाया. ईशान 35 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान अय्यर ने टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे.

