
आज 78 साल के हो चुके हैं डैनी डेन्जोंगपा
Danny Denzongpa Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा में 70 से 90 के दशक में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खलनायकों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। उस दौर के सबसे मशहूर खलनायकों में अमरीश पुरी, अमजद खान, गुलशन ग्रोवर, प्रेम चोपड़ा, कादर खान, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा आदि शामिल रहे। वहीं इस लिस्ट में डैनी डेंगजोंग्पा का नाम भी शुमार हैं, जो आज 78 साल के हो चुके हैं।
गंगटोक में हुआ था जन्म
अपनी दमदार कद-काठी और रौबदार आवाज से डैनी डेंगजोंग्पा ने बड़े पर्दे पर कई बार दर्शकों का दिल जीता। निगेटिव किरदार में नजर आने के बावजूद दर्शक उनकी अदाकारी के कायल रहे। अभिनेता का जन्म 25 फरवरी 1948 को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में हुआ था। उनका असली नाम त्शेरिंग फिंत्सो डेंजोंगपा है। हालांकि, लोगों को उनका नाम बोलने में दिक्कत होती थी। डैनी नाम उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने दिया था। डैनी और जया ने ऋळकक में साथ में पढ़ाई भी की थी।
डायरेक्टर ने आॅफर की थी गार्ड की नौकरी

डैनी ने शुरू से ही फिल्मी दुनिया में काम करने का सपना देखा था और इसके लिए वो मुंबई आ गए थे। जब वो मुंबई आए थे तब उनके पास सिर्फ 1500 रुपए थे। एक दिन मुंबई के जुहू में घूमते वक्त वो डायरेक्टर मोहन कुमार के बंगले पर पहुंच गए। उनके बंगले मे सिक्किम के कई गार्ड थे और डैनी को सिक्किम से होने के कारण बंगले में आसानी से एंट्री मिल गई थी। डैनी ने मोहन कुमार से मुलाकात की और बताया कि वो एक्टर बनना चाहते हैं।
लेकिन, मोहन ने इस बात को सीरियस नहीं लिया और वो डैनी पर हंसने लगे। उन्होंने डैनी को अपने घर में गार्ड की नौकरी आॅफर की थी। इस घटना से उन्हें झटका लगा था। चाहे उन्होंने बतौर एक्टर काम नहीं किया, लेकिन विलेन बनकर भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।

1971 में किया था डेब्यू
डैनी ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत साल 1971 की फिल्म मेरे अपने में पॉजिटिव किरदार के जरिए की थी। पहली बार नेगेटिव किरदार में वो 1973 की फिल्म धुंध में नजर आए थे। डैनी ने अपने 50 साल से ज्यादा के करियर में धर्मात्मा, अग्निपथ, नाम शबाना, बेबी, जय हो, काली घटा, लाल कोठी, हमसे है जमाना, बंदिश, कालीचरण, लैला मजनू सहित 190 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें: 36 साल बड़े सनी देओल संग हुआ था उर्वशी रौतेला का डेब्यू, बुरी तरह पिटी थी फिल्म
