Close Menu
    What's Hot

    AAP सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

    April 17, 2026

    वर्ल्ड कप जीता तो उतार दूंगी कपड़े, पूनम पांडे के बयान पर भड़के पिता, जड़ा था थप्पड़

    April 17, 2026

    अमेरिका-ईरान का समझौते को लेकर सकारात्मक रुख बनेगा शेयर बाजार के लिए बूस्ट

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हम अब ईरान के साथ शांति समझौते के करीब : ट्रंप

      April 17, 2026

      चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा इजरायल : गिदोन

      April 17, 2026

      अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

      April 16, 2026

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»India-Canada Trade Deal : भारत और कनाडा में इसी साल होगा व्यापार समझौता : मार्क कार्नी
    दुनिया

    India-Canada Trade Deal : भारत और कनाडा में इसी साल होगा व्यापार समझौता : मार्क कार्नी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-Canada Trade Deal : भारत और कनाडा में इसी साल होगा व्यापार समझौता : मार्क कार्नी
    India-Canada Trade Deal : भारत और कनाडा में इसी साल होगा व्यापार समझौता : मार्क कार्नी

    कहा, हमारा लक्ष्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक दोगुना करना

    India-Canada Trade Deal  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं और जल्द देश मिलकर इसपर काम करेंगे। यह कहना है कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का जो वर्तमान में भारतीय दौरे पर हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बात कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। कार्नी ने यह भी कहा कि विश्व के दो प्रमुख देश भारत और कनाडा आपसी व्यापार को 2030 तक दोगुना करना चाहेंगे।

    वर्तमान में दोनों में इतना व्यापार हो रहा

    अभी दोनों देशों के बीच 7.8 अरब डॉलर का कारोबार है। कार्नी ने कनाडा-भारत फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि इस समझौते पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। कनाडा के प्रधानमंत्री चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। कार्नी ने कहा कि यह हमारे दोनों देशों के लिए एक बहुत बड़ा मौका है, लेकिन यह एक ऐसा अवसर है जो अगले स्तर पर पहुंचने वाला है। हमें और भी ऊंचे लक्ष्य रखने चाहिए और हम ऐसा कर रहे हैं और अपनी साझेदारी में और अधिक रणनीतिक होना चाहिए। इसीलिए, पिछले साल मेरे चुनाव के तुरंत बाद, हमारी सरकार ने भारत के साथ अपने संबंधों को नवीनीकृत करने का प्रयास किया।

    हम बन सकते हैं भारत के रणनीतिक भागीदार

    कार्नी ने कहा कि हम भारत के विनिर्माण, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और परमाणु उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों और धातुओं में रणनीतिक भागीदार भी बन सकते हैं। दूसरे पहलू में, भारत 2040 तक स्वच्छ ऊर्जा से हमारे ग्रिड को दोगुना करने में हमारी मदद कर सकता है। कार्नी ने जोर देकर कहा कि एआई और डिजिटल अर्थव्यवस्था में भारत का नेतृत्व, कनाडा के उन प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण के मिशन के साथ-साथ क्वांटम प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है, ताकि उसके रक्षा नवाचार को और गहरा किया जा सके।

    कार्नी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी को कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था। कुछ सप्ताह बाद जब वे आए, तो हमने सुरक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पुन: सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। कुछ महीनों बाद, जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने आॅस्ट्रेलिया के साथ महत्वपूर्ण खनिजों और प्रौद्योगिकी पर एक ऐतिहासिक साझेदारी की शुरूआत की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैटरी भी बड़ी, परफॉर्मेंस भी तगड़ी! Xiaomi के नए टैबलेट की दमदार एंट्री
    Next Article हॉलीवुड नहीं, अब बॉलीवुड में चमक रहे ईरान के ये सुपरस्टार्स
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका-ईरान का समझौते को लेकर सकारात्मक रुख बनेगा शेयर बाजार के लिए बूस्ट

      April 17, 2026

      सोने के ऊंचे दामों ने बदला ग्राहकों का ट्रेंड

      April 17, 2026

      6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : एसएंडपी

      April 17, 2026

      भारत की कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत

      April 17, 2026

      शेयर बाजार में तेजी से खिले निवेशकों के चेहरे

      April 16, 2026

      सोना तीन हजार महंगा, चांदी 11,800 रुपए चमकी

      April 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

      By श्वेता चौहानApril 17, 2026

      नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग…

      वर्ल्ड कप जीता तो उतार दूंगी कपड़े, पूनम पांडे के बयान पर भड़के पिता, जड़ा था थप्पड़

      April 17, 2026

      अमेरिका-ईरान का समझौते को लेकर सकारात्मक रुख बनेगा शेयर बाजार के लिए बूस्ट

      April 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.