Close Menu
    What's Hot

    वित्त मंत्री चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

    June 5, 2026

    पिंक आउटफिट में सुपर हॉट दिखीं पूजा हेगड़े

    June 5, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026

      भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

      June 5, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

      June 5, 2026

      विधायक हुमायूं कबीर का दावा, टीएमसी के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत करने को तैयार

      June 5, 2026

      केसेस के टाइम बाउंड वाली अर्जी खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- हम वकीलों के दोस्त हैं, टकराव नहीं चाहते

      June 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई
    दुनिया

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Petrol-diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई
    Petrol-diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

    कहा, यदि इसी तरह बढ़ती रही कीमतें तो देश की अर्थव्यवस्था पर होगा बुरा असर

    Petrol-diesel Prices (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का सबसे ज्यादा अगर असर किसी वस्तु पर हुआ है तो वह है कच्चा तेल और एलपीजी की आपूर्ति। कच्चे तेल की आपूर्ति कम होने से कंपनियों को महंगे दाम पर इसे आयात करना पड़ रहा है। जिससे लागत बढ़ गई है। इसका नतीजा यह निकला की कंपनियों को घाटा कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाने पड़े। हालांकि रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की मोद्रिक नीति की बैठक में इसपर चिंता व्यक्त की गई।

    इसके साथ ही आरबीआई ने केंद्र सरकार और तेल कंपनियों को भी इनकी कीमतों को काबू में रखने की राय दी है। आरबीआई ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें आने वाले महीनों में आम लोगों की जेब पर और ज्यादा बोझ डाल सकती हैं। इसके साथ ही उसने चेतावनी दी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा और इससे खुदरा महंगाई में करीब 0.36 प्रतिशत यानी 36 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के होते हैं दीर्घकालिक प्रभाव

    इस बात पर विस्तार से चर्चा करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मई महीने से अब तक पेट्रोल की कीमतों में कुल 7.4 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर केवल यहीं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धीरे-धीरे अन्य वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी दिखाई देगा।

    उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल और डीजल महंगे होते हैं, तो परिवहन की लागत बढ़ जाती है। ट्रक, बस, टैक्सी और माल ढुलाई सेवाओं का खर्च बढ़ने से फल, सब्जियां, अनाज, दूध और अन्य जरूरी सामान बाजार तक पहुंचाने की लागत भी बढ़ जाती है इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है और वस्तुओं की कीमतें बढ़ने लगती हैं।

    देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर

    आरबीआई का मानना है कि महंगे ऊर्जा उत्पाद और सप्लाई में रुकावटें आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में घरेलू मांग अभी मजबूत बनी हुई है और मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में विस्तार जारी है। फिर भी अगर तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं, तो महंगाई और बढ़ सकती है। इससे आम लोगों का खर्च बढ़ेगा, कंपनियों की लागत बढ़ेगी और आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी असर पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें : Vladimir Putin : भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्मार्टफोन, टैबलेट और एक्सेसरीज़ पर भारी डिस्काउंट
    Next Article पिंक आउटफिट में सुपर हॉट दिखीं पूजा हेगड़े
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत की विकास दर पर पड़ेगी महंगाई की मार

      June 5, 2026

      5.25 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी रेपो रेट : आरबीआई

      June 5, 2026

      अमेरिका ने भारत पर लगाया नया टैरिफ

      June 5, 2026

      घरेलू विमानन कंपनियों को तेल जोखिमों से बचाने की कवायद

      June 4, 2026

      भारत पर दोबारा से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका

      June 3, 2026

      दो सप्ताह में आरबीआई ने बेचा 1.14 लाख करोड़ का सोना : रिपोर्ट

      June 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वित्त मंत्री चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

      By श्वेता चौहानJune 5, 2026

      चंडीगढ़ : कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे एक बड़े प्रयास…

      पिंक आउटफिट में सुपर हॉट दिखीं पूजा हेगड़े

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.