सोमवार को 53 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर बंद हुआ, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते आई गिरावट
Rupee Falls Continue (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में तनाव के चलते एक बार फिर से भारतीय मुद्रा लगातार दबाव के दौर से गुजर रही है। यही कारण है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिरावट की तरफ जा रहा है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपये पर दबाव बढ़ गया। सोमवार को फिर बड़ी गिरावट के साथ रुपया 53 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर बंद हुआ।।
इससे पहले शुक्रवार को रुपया 18 पैसे गिरकर 91.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। भारतीय मुद्रा में जारी लगातार गिरावट पर विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए महंगा कच्चा तेल और मजबूत डॉलर रुपये पर लगातार दबाव बना रहे हैं। तकनीकी चार्ट के आधार पर फिलहाल ट्रेंड अमेरिकी डॉलर के पक्ष में मजबूत दिखाई दे रहा है।
सोने और चांदी में भी अस्थिरता का दौर
वैश्विक तनाव और रुपए में गिरावट का असर सीधे तौर पर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। हर रोज सर्राफा बाजार अस्थिर हो रहा है और दोनों कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। सोमवार के भी इसी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,400 रुपये की गिरावट आई और यह 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोने की कीमत स्थिर रही। सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में 3,400 रुपये की गिरावट आई और यह 2,68,300 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोने का भाव लगभग स्थिर रहा और 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा। अस्थिर वैश्विक बाजारों के बीच मजबूत अमेरिकी डॉलर ने कीमती धातुओं की मांग को कम कर दिया।
चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट
आॅल इंडिया सरार्फा एसोसिएशन के अनुसार, सफेद धातु (सोने) में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और शुक्रवार के बंद भाव 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 3,400 रुपये या लगभग 1.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत 65.23 अमेरिकी डॉलर या 1.26 प्रतिशत गिरकर 5,105.89 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी की कीमत भी 0.53 प्रतिशत गिरकर 83.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
यह भी पढ़ें : India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

