सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमना 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 3400 रुपए गिरावट के साथ 2.68 लाख रुपए प्रति किलो बिकी
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक तनाव और रुपए में गिरावट का असर सीधे तौर पर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। हर रोज सर्राफा बाजार अस्थिर हो रहा है और दोनों कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। सोमवार के भी इसी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,400 रुपये की गिरावट आई और यह 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोने की कीमत स्थिर रही।
सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में 3,400 रुपये की गिरावट आई और यह 2,68,300 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोने का भाव लगभग स्थिर रहा और 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा। अस्थिर वैश्विक बाजारों के बीच मजबूत अमेरिकी डॉलर ने कीमती धातुओं की मांग को कम कर दिया।
चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट
आॅल इंडिया सरार्फा एसोसिएशन के अनुसार, सफेद धातु (सोने) में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और शुक्रवार के बंद भाव 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 3,400 रुपये या लगभग 1.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत 65.23 अमेरिकी डॉलर या 1.26 प्रतिशत गिरकर 5,105.89 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी की कीमत भी 0.53 प्रतिशत गिरकर 83.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
भारतीय शेयर बाजार में भी जबरदस्त गिरावट
पश्चिमी एशिया में संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वैश्विक बाजारों में गिरावट, क्रूड आॅयल के दाम में तेजी और विदेशी निवेशकों की लगातार बाजार से धन निकासी से भारतीय शेयर बाजार लगातार टूट रहा है। जिससे निवेशकों को हर रोज लाखों करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़Þ रहा है। ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को जोरदार गिरावट के बाद सोमवार को एक बार फिर से सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तहर से टूट गए।
शुक्रवार को सेंसेक्स 1,097 अंक या 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,918.90 पर बंद हुआ। निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 24,450.45 पर समाप्त हुआ। वहीं सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,352.74 अंक या 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ, लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिन भर में, यह सूचकांक 2,494.35 अंक या 3.16 प्रतिशत गिरकर 76,424.55 पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

