Close Menu
    What's Hot

    अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच

    March 10, 2026

    न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा

    March 10, 2026

    हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा

      March 10, 2026

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल
    दुनिया

    India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल
    India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

    व्यापार समझौते होने से भारत की पहुंच दुनिया भर के बाजारों तक आसान हुई

    India Trade Policy (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पिछले कुछ समय में जैसे ही वैश्विक व्यापार के हालात बदले तो भारत ने बिना समय गवाए अपनी व्यापार नीति में भी बड़े परिवर्तन किए। हमने एक देश के साथ अपनी व्यापार निर्भरता को कम करते हुए दुनिया में कई नए बाजार तलाश किए। इस सबका फायदा भारत के व्यापार को हुआ और आज हमारी पहुंच दुनिया के कई नई बजारों तक हो चुकी है। गोयल ने कहा कि भारत की बातचीत कई बड़े देशों और क्षेत्रों के साथ चल रही है या समझौते हो चुके हैं।

    इनमें अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। इसके अलावा यूरोप के चार देशों के समूह ईएफटीए (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिकटेंस्टीन और आइसलैंड) के साथ भी समझौते हुए हैं। खाड़ी क्षेत्र में यूएई और ओमान के साथ समझौते हो चुके हैं और गल्फ कोआॅपरेशन काउंसिल के अन्य देश भी भारत के साथ समझौते में रुचि दिखा रहे हैं।

    इन क्षेत्रों के लिए नए बाजार मिले

    भारत द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश के फार्मास्यूटिकल, हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार खोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन समझौतों के जरिए भारत वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति को और मजबूत बना रहा है। पोस्ट-बजट वेबिनार में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों में भारत ने कुल नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं।

    इनमें से पांच समझौते पिछले एक साल के भीतर ही पूरे हुए हैं। इन समझौतों के कारण अब दुनिया के लगभग दो-तिहाई व्यापारिक बाजार भारत के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों के तहत भारत को कई देशों में कम आयात शुल्क और बेहतर बाजार पहुंच मिलती है। इससे भारतीय कंपनियों को अपने उत्पादों को विदेशों में बेचने के अधिक अवसर मिलते हैं और निर्यात बढ़ाने का रास्ता खुलता है।

    किसानों से लेकर उद्योगपतियों तक सबको मिला फायदा

    पीयूष गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि मुक्त व्यापार समझौते केवल बड़े उद्योगों के लिए नहीं होते, बल्कि किसानों, मछुआरों, एमएसएमई, छोटे उद्योगों और व्यापारियों को भी इनसे लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर फार्मा और मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों के लिए ये समझौते काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भारत को पहले से ही दुनिया में ‘फामेर्सी आॅफ द वर्ल्ड’ के रूप में पहचाना जाता है, इसलिए इस क्षेत्र में भारत के पास बड़ी संभावनाएं हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article6520mAh बैटरी और 108MP कैमरा! Honor 600 Lite देगा मिड-रेंज में टक्कर
    Next Article अमीर खान का वो बेटा जिसने दर्जनों फिल्मों में विलेन बन मचाया खौफ
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026

      विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ी शेयर बाजार पर भारी

      March 10, 2026

      सोना स्थिर, चांदी के दाम टूटे

      March 10, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

      March 10, 2026

      शेयर बाजार में भारी गिरावट! सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

      March 9, 2026

      देश में यूरिया व अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच

      By श्वेता चौहानMarch 10, 2026

      Rockstar Climax Change: अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर…

      न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा

      March 10, 2026

      हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.