Close Menu
    What's Hot

    राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

    April 28, 2026

    फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम

    April 28, 2026

    Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 28, 2026

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना और चांदी हुए सस्ते, जाने आज का भाव
    दुनिया

    सोना और चांदी हुए सस्ते, जाने आज का भाव

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना और चांदी हुए सस्ते, जाने आज का भाव
    Gold Price Update : सोना और चांदी हुए सस्ते, जाने आज का भाव

    पश्चिम एशिया तनाव के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम में अनिश्चितता जारी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिमी एशिया तनाव का असर वैश्विक बाजार के साथ-साथ भारतीय सर्राफा बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। दोनों कीमती धातुओं सोना और चांदी के दाम में लगातार अनिश्चितता का माहौल है। दोनों के दाम कभी ऊपर जा रहे हैं तो कभी इनमें कमजोरी आ रही है। मौजूदा समय में भी मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक मौद्रिक नीति में दर कटौती की अनिश्चितता के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कीमती धातुओं की कीमतों में चार फीसदी तक की गिरावट आई। चांदी 11,000 रुपये गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

    सोना 2,000 रुपये फिसलकर 1,63,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 3.97 फीसदी की गिरावट के साथ 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई, जो गुरुवार के 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से कम है। सरार्फा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 1,63,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 1,65,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर मजबूत अमेरिकी डॉलर और मौद्रिक नीति में ढील की बदलती उम्मीदों का लगातार दबाव रहा।

    शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 10 लाख करोड़ साफ

    पश्चिम एशिया तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है। क्रूड आॅयल में लगातार तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के चलते शेयर बाजार लगातार लाल निशान पर कार्य कर रहा है। शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम और लगातार तीसरे सत्र में भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। इसी के चलते भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों की कुल पूंजी में से 10 लाख करोड़ रुपए एक ही दिन में साफ हो गए।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    1,470.50 अंक या 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,563.92 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 488.05 अंक या 2.06 प्रतिशत गिरकर 23,151.10 पर बंद हुआ। रुपया 20 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.45 (अस्थायी) के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। तेज बिकवाली के चलते बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण से करीब 10 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियों में से थीं।

    ये भी पढ़ें : IndiGo Hikes Fares : इंडिगो आज से यात्रियों से नया किराया वसूलेगी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब
    Next Article दिग्गज उद्योगपतियों ने पंजाब के
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 200 रुपए तेज, चांदी 3500 रुपए चमकी

      April 28, 2026

      अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

      April 28, 2026

      क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

      April 28, 2026

      भारत के लिए अच्छा साबित होगा न्यूजीलैंड से एफटीए

      April 28, 2026

      तीन दिन में करीब 2600 अंक टूटा सेंसेक्स

      April 27, 2026

      क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

      By परवेश चौहानApril 28, 2026

      PBKS Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया पंजाब किंग्स…

      फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम

      April 28, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.