Close Menu
    What's Hot

    डॉलर के मुकाबले 94.85 पर पहुंचा रुपया

    March 28, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन

    March 28, 2026

    गैस का एटीएम शुरू, जाने कैसे करता है ये काम

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री

      March 28, 2026

      पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      निगरानी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह गठित

      March 27, 2026

      सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

      March 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री
    Breaking News

    Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री
    Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री

    कहा, देश में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, 

    Finance Minister on West Asia Crisis (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया तनाव के चलते तेल और गैस आपूर्ति थोड़ी बाधित जरूर हुई थी लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए तैयार है। यह कहना है देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जो राज्य सभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग ले रहीं थी। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि युद्ध के कारण देश में लॉकडाउन की आशंकाएं केवल डर फैलाने के लिए फैलाई जा रही अफवाहें हैं।

    उन्होंने राजनेताओं से ऐसी अफवाहें न फैलाने की अपील की। वित्त मंत्री ने कहा कि महंगे होते वैश्विक कच्चे तेल का बोझ आम आदमी पर न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटा दी है, ताकि आॅयल मार्केटिंग कंपनियां पंप पर कीमतें न बढ़ाएं। जहां कई देशों ने मोटर ईंधन की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक का भारी इजाफा किया है, वहीं भारत ने अपनी दरें अपरिवर्तित रखी हैं।

    वैश्विक ऊर्जा संकट गहराया

    पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जहां वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा गया है। पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक में ईंधन की भारी किल्लत से लॉकडाउन और ब्लैकआउट जैसी नौबत आ गई है। हालांकि, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी को महंगे कच्चे तेल की मार से बचाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी कटौती की है, ताकि तेल कंपनियां पंप पर कीमतों में इजाफा नहीं कर सके। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यह बात कही। इस दौरान वित्त मंत्री ने देश में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की अफवाह को भी सिरे से खारिज कर दिया।

    पड़ोसी देशों में गहराया ऊर्जा संकट

    पाकिस्तान में रातों-रात पेट्रोल और डीजल के दाम 20% और हाई-आॅक्टेन ईंधन के दाम 200% तक बढ़ा दिए गए हैं, जिससे पेट्रोल 321 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ईंधन बचाने के लिए सिंध प्रांत में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगाया गया है, लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है और स्कूल दो हफ्ते के लिए बंद कर दिए गए हैं। सरकारी दफ्तरों में 4-दिन का वर्किंग वीक कर दिया गया है और निजी दफ्तरों में 50% स्टाफ को वर्क-फ्रॉम-होम पर भेजा गया है। बाजार और मॉल रात 9:30 बजे बंद किए जा रहे हैं।

    वहीं बिजली संकट के कारण ढाका में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पांच-पांच घंटे कीरोटेशनल बिजली कटौती हो रही है और सभी विश्वविद्यालय बंद करके शिक्षा को आॅनलाइन शिफ्ट कर दिया गया है। आॅक्टेन और डीजल की कमी से पेट्रोल पंप बंद हैं और आपूर्ति में 10 से 15 प्रतिशत की कटौती की गई है। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि इन दोनों देशों में से किसी ने भी भारत की तरह करों में कोई कटौती नहीं की है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 29-30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी
    Next Article आज से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      निगरानी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह गठित

      March 27, 2026

      सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

      March 27, 2026

      Allahabad HC: शादीशुदा पुरुष का बालिग महिला के साथ सहमति से लिव-इन में रहना अपराध नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

      March 27, 2026

      हमारे पास कच्चा तेल पर्याप्त, एलपीजी-पीएनजी में भी स्थिति अनुकूल

      March 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डॉलर के मुकाबले 94.85 पर पहुंचा रुपया

      By परवेश चौहानMarch 28, 2026

      Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले 94.85 पर पहुंचा रुपया विदेशी संस्थागत निवेशकों की…

      प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      गैस का एटीएम शुरू, जाने कैसे करता है ये काम

      March 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.