Close Menu
    What's Hot

    CJP नेता अभिजीत डिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने, कौन करेगा पैरवी? | National

    October 11, 2026

    Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

    October 11, 2026

    हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन, पार्टी में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

      October 11, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Surendra Koli Death: निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, फिर चर्चा में आया पुराना केस | National
    Breaking News

    Surendra Koli Death: निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, फिर चर्चा में आया पुराना केस | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Surendra Koli Death, Surendra Koli News, Surendra Koli Found Dead, Nithari Killings Accused, Nithari Case Accused, Haridwar News, Surendra Koli Death, सुरेंद्र कोली की मौत, निठारी कांड, निठारी हत्याकांड, हरिद्वार न्यूज
    निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में अपनी जान दे दी। (File Photo)

    Surendra Koli Death News: देश को झकझोर देने वाले निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की शुक्रवार को हरिद्वार में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोली का शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड पर लाल माता मंदिर के सामने स्थित उसकी चाय की दुकान में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे खुद जान देने का मामला मान रही है, लेकिन मौके से कोई नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था और चाय की दुकान चलाकर अपना जीवनयापन कर रहा था।

    निठारी कांड में क्या था कोली का मामला?

    निठारी कांड दिसंबर 2006 में उस समय सामने आया था, जब नोएडा के सेक्टर-31 स्थित मोनिंदर सिंह पंढेर के मकान D-5 के पीछे और आसपास से बच्चों समेत कई लोगों के मानव अवशेष बरामद हुए थे। मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई और सुरेंद्र कोली और पंढेर के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। सुरेंद्र कोली को अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया था और कई मामलों में उसे मृत्युदंड भी सुनाया गया। हालांकि बाद की न्यायिक प्रक्रिया में इन फैसलों में बड़ा बदलाव आया। अक्टूबर 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोली को निठारी से जुड़े 12 मामलों में और मोनिंदर सिंह पंढेर को दो मामलों में बरी कर दिया। इसके बाद जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने भी कोली और पंढेर की इन मामलों में हुई बरी को चुनौती देने वाली अपीलें खारिज कर दी थीं।

    उस समय कोली एक अन्य मामले में मिली उम्रकैद की सजा के कारण जेल में था। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने कोली की अंतिम लंबित दोषसिद्धि को भी क्यूरेटिव याचिका पर सुनवाई करते हुए रद्द कर दिया और उसे तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक फैसले में कहा गया कि क्यूरेटिव याचिका स्वीकार की जाती है और कोली को रिहा किया जाए, अगर वह किसी अन्य मामले या कार्यवाही में आवश्यक न हो। इस तरह कानूनी रूप से निठारी से जुड़े मामलों में कोली की पूर्व दोषसिद्धियां समाप्त हो चुकी थीं।

    निठारी कांड के पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल

    सुरेंद्र कोली की मौत की खबर सामने आने के बाद निठारी के पीड़ित परिवारों में एक बार फिर पुराने सवाल उभर आए हैं। अपनी बेटी ज्योति को खोने वाले झब्बू लाल और उनकी पत्नी सुनीता लंबे समय से न्याय की मांग करते रहे हैं। उनकी बेटी के अवशेषों की पहचान डीएनए जांच के जरिए परिवार के रक्त नमूनों से की गई थी। 2023 में कोली और पंढेर को बरी किए जाने के बाद झब्बू लाल और सुनीता ने सार्वजनिक रूप से फैसले पर असंतोष जताया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोली और पंढेर दोषी नहीं हैं तो उनके बच्चों की हत्या किसने की। 2025 में भी दोनों ने अपनी बेटी ज्योति को लेकर न्याय न मिलने की पीड़ा व्यक्त की थी।

    कोली की हरिद्वार में मौत के बाद निठारी कांड के पीड़ित परिवार ने सवाल उठाए हैं। परिवार की ओर से यह आशंका जताई गई है कि कोली की मौत हत्या हो सकती है और यह भी कहा गया कि कोली को निठारी मामले से जुड़े कई राज मालूम थे। परिवार ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अगर उसे खुद जान देनी होती तो वह जेल में ऐसा क्यों नहीं करता। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    Previous articleDelhi Crime News: दिल्ली में 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी, हत्या कर शव खेत में फेंका, पुलिस ने 4 दबोचे
    Next articleAsian Games 2026: 12 बॉल 10 रन और 4 विकेट…57 रन पर विरोधी ढेर, 5 ओवर में जीत दर्ज कर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार
    Next Article Asian Games 2026: 12 बॉल 10 रन और 4 विकेट…57 रन पर विरोधी ढेर, 5 ओवर में जीत दर्ज कर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

      October 11, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CJP नेता अभिजीत डिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने, कौन करेगा पैरवी? | National

      By परवेश चौहानOctober 11, 2026

      CJP नेताओं को आज एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने किया जाएगा पेश, वृंदा ग्रोवर कर सकती…

      Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

      October 11, 2026

      हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन, पार्टी में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

      October 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.