पंजाब ने गवाएं तीन विकेट, जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों पर 47 रन
CSK Vs PBKS, (द भारत ख़बर), चेन्नई: IPL के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 210 रन का टारगेट दिया। चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार को PBKS ने बॉलिंग चुनी। CSK ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 73, शिवम दुबे ने 45 और सरफराज खान ने 32 रन बनाए। विजयकुमार वैशाख को 2 विकेट मिले।
पंजाब ने 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। टीम से श्रेयस अय्यर और नेहल वाधेरा पिच पर हैं। कूपर कोनोली को अंशुल कम्बोज ने कैच कराया, कोनोली ने 36 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 43 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। प्रियांश आर्या को मैट हेनरी ने बोल्ड किया।

