Close Menu
    What's Hot

    राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रन का लक्ष्य, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए

    April 4, 2026

    धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सारा अर्जुन की जो फिल्म हुई थी फ्लॉप, वो अब ओटीटी पर मचा रही धमाल

    April 4, 2026

    केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के

      April 4, 2026

      नवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया

      April 4, 2026

      पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

      April 4, 2026

      46,650 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

      April 4, 2026

      ईरान की अधिकतर बैलिस्टिक मिसाइलें युद्ध में बेअसर

      April 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
    DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

    इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी का अर्धशतक, 51 गेंदों पर 90 रन बनाए
    DC Vs MI, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आईपीएल के 8वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। 163 रन का टारगेट दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।

    समीर रिजवी ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई

    दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 बॉल पर 90 रन बनाए। उनकी सीजन में यह लगातार दूसरी फिफ्टी रही। उनके अलावा पाथुम निसांका ने 44 और डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला। वहीं, नीतीश राणा को जसप्रीत बुमराह ने रन आउट किया।

    सूर्यकुमार यादव ने भी जड़ा अर्धशतक, रोहित शर्मा ने बनाए 35 रन

    इससे पहले, एमआई के लिए स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (51 रन) लगाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन बनाए। डीसी के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।

    आज भी मैच नहीं खेले हार्दिक पंड्या

    मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में नहीं खेले। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए आज वे टीम की कमान संभाल रहे हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया
    Next Article कप्तान के खतरनाक स्टंट में घायल हुए साकिब सलीम, बोले- रुकना नहीं था विकल्प
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रन का लक्ष्य, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए

      April 4, 2026

      चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 210 रन का टारगेट दिया

      April 3, 2026

      दिल्ली कैपिटल्स की जीत में चमके समीर रिजवी

      April 2, 2026

      लखनऊ ने दिल्ली को 142 का टारगेट दिया

      April 1, 2026

      चेन्नई सुपर किंग्स की हार से शुरूआत, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से मात दी

      March 30, 2026

      आखिरकार मुंबई ने तोड़ी 13 साल की मिथ

      March 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रन का लक्ष्य, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए

      By परवेश चौहानApril 4, 2026

      GT Vs RR: राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रन का लक्ष्य, रवि बिश्नोई…

      धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सारा अर्जुन की जो फिल्म हुई थी फ्लॉप, वो अब ओटीटी पर मचा रही धमाल

      April 4, 2026

      केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के

      April 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.