Close Menu
    What's Hot

    बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

    April 7, 2026

    भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

    April 7, 2026

    हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

      April 7, 2026

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

      April 7, 2026

      7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

      April 7, 2026

      पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

      April 7, 2026

      पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

      April 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा
    दुनिया

    देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Grain Stock of India : देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा
    Grain Stock of India : देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा

    वर्तमान में 222 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 380 मीट्रिक टन चावल उपलब्ध

    Grain Stock of India (द भारत ख़बर, बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों को एक बार फिर से आश्वस्त किया है कि इस मुश्किल समय में देश में खाद्यान्न के भंडार न केवल पूरी तरह से भरे हुए हैं बल्कि यह वास्तविक जरूरत से तीन गुणा ज्यादा है। वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच भारत की खाद्य सुरक्षा भी बेहद मजबूत स्थिति में है।

    खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव सी. शिखा के अनुसार, देश के पास गेहूं और चावल का पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है, जो निर्धारित मानकों का तीन गुना है। वर्तमान में सरकार के पास 222 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 380 मीट्रिक टन चावल उपलब्ध है, जिससे कुल खाद्यान्न भंडार 602 मीट्रिक टन के पार पहुंच गया है।

    यह विशाल स्टॉक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साथ-साथ किसी भी आपातकालीन जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा, इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस, यूक्रेन, अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे प्रमुख भागीदार देशों से खाद्य तेलों का आयात स्थिर बना हुआ है, और घरेलू स्तर पर सरसों के बेहतर उत्पादन ने भी आपूर्ति को मजबूत किया है।

    सरकार कर रही स्थिति की निगरानी

    पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक संकट ने वैश्विक ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। हालांकि, पेट्रोलियम, नौवहन और खाद्य मंत्रालय के अधिकारियों के बयानों से स्पष्ट है कि भारत सरकार का समन्वित दृष्टिकोण अर्थव्यवस्था और उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने में कारगर साबित हो रहा है। सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    उर्वरक संयंत्रों को गैस आपूर्ति निर्विघ्न हो रही

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक संयंत्रों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाकर उनकी मांग का लगभग 90 फीसदी कर दिया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पहले उर्वरक (यूरिया) संयंत्रों को गैस आपूर्ति उनकी आवश्यकता के लगभग 60 फीसदी तक सीमित कर दी गई थी। वैकल्पिक व्यवस्थाओं से इसे 75-80 फीसदी तक बढ़ाया गया था। अब, छह महीने की औसत खपत के 90 फीसदी तक आपूर्ति आज से स्पॉट खरीद का उपयोग करके बढ़ाई गई है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 1100 रुपए टूटा, चांदी भी 2290 रुपए हुई सस्ती

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी
    Next Article एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,आज रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

      April 7, 2026

      सोना 1100 रुपए टूटा, चांदी भी 2290 रुपए हुई सस्ती

      April 7, 2026

      पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

      April 7, 2026

      पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

      April 7, 2026

      LPG Supply : देश में एलपीजी की निर्विघ्न सप्लाई जारी : सुजाता शर्मा

      April 7, 2026

      विश्व में जल्द दूर होगी कच्चे तेल की किल्लत

      April 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

      By परवेश चौहानApril 7, 2026

      Share Market Update : बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा शुरुआती कारोबार…

      भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

      April 7, 2026

      हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

      April 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.