Jyotiba Phule Birth Anniversary, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की समाज सुधारक 200वीं जयंती है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने महिलाओं तथा वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने के लिए ज्योतिबा फुले की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, महात्मा ज्योतिराव फुले ने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित कर दिया। वे महिलाओं और वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने में भी अग्रणी थे।
हर किसी का मार्गदर्शन करते रहें विचार
प्रधानमंत्री ने लिखा, महात्मा ज्योतिबा फुले के प्रयासों से, शिक्षा सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बन गई। उन्होंने कहा, इस वर्ष, हम उनकी 200वीं जयंती समारोह की शुरुआत कर रहे हैं। उनके विचार सामाजिक प्रगति की दिशा में हर किसी का मार्गदर्शन करते रहें।
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेरणा स्थल पर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी के साथ मिलकर, संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की। अन्य नेताओं में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और जेपी नड्डा, तथा राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी।
महाराष्ट्र के सतारा में 11 अप्रैल, 1827 को हुआ था जन्म
महाराष्ट्र के एक जाने-माने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता सुधारक और लेखक महात्मा ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। वे जाति व्यवस्था को खत्म करने, महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचितों को सशक्त बनाने के अपने अथक प्रयासों के लिए सबसे अधिक जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अनुयायियों के साथ मिलकर, किसानों और निचली जातियों के लोगों के लिए समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से ‘सत्यशोधक समाज’ (सत्य की खोज करने वालों का समाज) की स्थापना की।
सामाजिक सुधार आंदोलन में की महत्वपूर्ण हस्ती
फुले को महाराष्ट्र के सामाजिक सुधार आंदोलन में एक महत्वपूर्ण हस्ती माना जाता है। फुले और उनकी पत्नी, सावित्रीबाई फुले, भारत में महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी थे। पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती को ऐसे कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा, जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

