Close Menu
    What's Hot

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

    April 11, 2026

    पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला

    April 11, 2026

    ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता जारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता जारी

      April 11, 2026

      PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2026

      बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

      April 11, 2026

      इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

      April 11, 2026

      आज अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीद

      April 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही : सीएम मान
    पंजाब

    पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही : सीएम मान

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने अपराध के विरुद्ध एक स्पष्ट और बेमिसाल संदेश दिया है। सरकार ने कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरों को यूएई से वापस लाकर अपनी पहुंच और दृढ़ इरादे का सबूत दिया है। इसके साथ ही, विदेश से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क्स पर शिकंजा कस दिया गया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये गैंगस्टर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में शूटरों को फंड मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब में ऐसे कई करिंदों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं और आप सरकार दुनिया भर से अपराधियों को ट्रैक करने और उन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल कर रही है।

    मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब में वॉन्टेड गैंगस्टरों और अपराधियों को वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इन लगातार कोशिशों का नतीजा मिल रहा है और कई मुख्य अपराधियों को पहले ही वापस लाया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल सामान्य है और ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ कैंपेन अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जितने भी गैंगस्टरों के बारे में हमें जो भी जानकारी मिलती है, वे पंजाब के नहीं हैं, बल्कि विदेश से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। कुछ लोग हथियार सप्लाई कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में शूटरों को पैसे दिए जा रहे हैं; ऐसे कई शूटर गिरफ्तार भी किए गए हैं।

    तालमेल वाली कार्रवाई के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जब हमें ऐसी जानकारी मिलती है, तो हम तुरंत गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क करते हैं और हम उनमें से कई लोगों को वापस लाने में सफल रहे हैं। कुछ दुबई से कुछ पुर्तगाल से, कुछ इंग्लैंड, अमेरिका या कनाडा से आ रहे हैं। उन्होंने इन आपराधिक नेटवर्क के दुनिया भर में फैलने और उनके खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया।

    पंजाब की पहचान और सरकार प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। यह ‘सरबत दा भला’ चाहने वाले लोगों की धरती है और हम सभी की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

    इस बीच, आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरो की गिरफ्तारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से उसकी वापसी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पक्के वादे को दिखाती है।

    बलतेज पन्नू ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की पिछले साल जून में बठिंडा में हत्या कर दी गई थी और तब से पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सरकार ने अपराध के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाई है, जिसके कारण आरोपियों को ट्रैक करके इंसाफ के कटघरे में लाया गया।

    उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अगर कोई सोचता है कि वह पंजाब में अपराध करके किसी दूसरे राज्य या देश में छिपकर बच सकता है, तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है। बलतेज पन्नू ने दावा किया कि वह कहीं भी जाए, उसे ढूंढकर वापस लाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमातृभूमि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से की ये अपील
    Next Article किल के डायरेक्टर के साथ लखन बनकर आ रहे हैं सनी देओल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला

      April 11, 2026

      पंजाब में नई औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : मंत्री संजीव

      April 11, 2026

      किसानों के लिए राहत : पंजाब के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

      April 11, 2026

      डॉ. बलबीर सिंह बोले- ‘सेहत कार्ड’ के

      April 11, 2026

      पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8 के नतीजे घोषित किए

      April 10, 2026

      पंजाब में चावल और गेहूं के स्टॉक को उठाने के लिए विशेष ट्रेनें

      April 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

      By परवेश चौहानApril 11, 2026

      CSK Vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य डीसी के अक्षर…

      पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला

      April 11, 2026

      ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता जारी

      April 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.