Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ : आठवीं कक्षा के शीर्ष 20 विद्यार्थियों को बिना एडमिशन परीक्षा के स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीधा प्रवेश मिलेगा

    April 13, 2026

    PM Narendra Modi: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी

    April 13, 2026

    इस कॉलोनी में 7 दिन से ब्लैकआउट, पानी संकट से लोग बेहाल

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Narendra Modi: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी

      April 13, 2026

      वेतन बढ़ोतरी की मांग पर नोएडा में हिंसा, सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

      April 13, 2026

      शादी से लौट रही बारात पर टूटा मौत का कहर! हापुड़ में बस-ट्रक भिड़ंत में 6 की मौत, 13 घायल

      April 13, 2026

      मई से लागू होगी भारत-ब्रिटेन डील! जानिए क्या-क्या होगा सस्ता, पूरी लिस्ट देख लें

      April 13, 2026

      Women Reservation Act: देश में अब महिला आरक्षण कानून को प्रभावी रूप से लागू करने का समय : पीएम मोदी

      April 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाएं, CM मान ने उप-मंडलीय परिसर का किया उद्घाटन
    पंजाब

    एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाएं, CM मान ने उप-मंडलीय परिसर का किया उद्घाटन

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 13, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    तलवंडी साबो : पवित्र नगरी तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अत्याधुनिक उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन किया। यह परिसर 40 साल पुरानी असुरक्षित इमारत के स्थान पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जो आधुनिक और नागरिक-केंद्रित सुविधाओं से लैस है। तख्त श्री दमदमा साहिब पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तीन मंजिला परिसर को लोगों को समर्पित किया और कहा कि इस नई इमारत से रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक सभी आवश्यक सरकारी सेवाएं हाई-स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ एक ही छत के नीचे प्रदान की जाएंगी।

    इस परिसर में 28 कमरे बनाए गए हैं, जिनमें आसान रजिस्ट्री, एसडीएम और तहसीलदार अदालतें, फर्द केंद्र, खजाना कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और अन्य मुख्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही एक लिफ्ट और आधुनिक बुनियादी ढांचा सुनिश्चित किया गया है ताकि कुशलता के साथ-साथ बेहतर जनसुविधाएं प्रदान की जा सकें। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली इमारत पूरीतरह से खंडहर बन चुकी थी, जो जान-माल के लिए बड़ा खतरा बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि नया परिसर तलवंडी साबो और आसपास के गांवों के निवासियों के लिए सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी लाएगा।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज तलवंडी साबो की पवित्र धरती पर नए उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन करके लोगों को समर्पित किया गया। 40 साल पुरानी खंडहर इमारत के स्थान पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से यह आधुनिक परिसर बनाया गया है।”

    उन्होंने कहा, “इस तीन मंजिला इमारत में 28 कमरे हैं, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे एसडीएम अदालत, तहसीलदार अदालत, फर्द केंद्र, रिकॉर्ड रूम, खजाना कार्यालय और कैंटीन एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। हर कार्यालय को हाई-स्पीड इंटरनेट से लैस किया गया है और लोगों की सुविधा के लिए एक लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।”

    उन्होंने कहा, “यह परिसर तलवंडी साबो और आसपास के गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे सरकारी सेवाओं में तेजी और पारदर्शिता आएगी और पहुंच में वृद्धि होगी। निरंतर विकास के साथ हम लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण-छोह प्राप्त पवित्र ऐतिहासिक धरती पर नया बना उप-मंडलीय परिसर लोगों को समर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट आधुनिक, नागरिक-केंद्रित बुनियादी ढांचा प्रदान करके जमीनी स्तर पर प्रशासन को और मजबूत करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली उप-मंडलीय परिसर की इमारत लगभग 40 साल पुरानी थी और बहुत ही जर्जर हालत में थी। नए परिसर के निर्माण पर 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और इसका कुल क्षेत्रफल 3,000 वर्ग फुट है।”

    उन्होंने कहा, “तीन मंजिला इमारत में 28 कमरे हैं और इसमें आसान पंजीकरण के लिए कार्यालय, एसडीएम अदालत, तहसीलदार अदालत, फर्द केंद्र, रिकॉर्ड रूम, खजाना कार्यालय और एक कैंटीन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।”

    आधुनिक बुनियादी ढांचे पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सभी कार्यालयों को हाई-स्पीड इंटरनेट से लैस किया गया है और परिसर में लिफ्ट की सुविधा भी है।” उन्होंने आगे कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ऐसे आधुनिक तहसील परिसर पूरे पंजाब में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी ऐसे लोक-केंद्रित प्रयासों की ओर ध्यान नहीं दिया था।

    पिछली सरकारों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहले, सूबे की बागडोर गलत हाथों में थी, जिसके कारण पंजाब को बहुत नुकसान उठाना पड़ा।” उन्होंने आगे कहा, “पदभार संभालने के बाद हमारी सरकार ने जनता के महत्व वाले कार्यों को प्राथमिकता दी।” संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ये इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आशा जताई कि नया उप-मंडलीय परिसर तलवंडी साबो और आसपास के गांवों के निवासियों को एक ही छत के नीचे तेज, पारदर्शी और निर्बाध सेवाएं प्रदान करके बड़ा लाभ पहुंचाएगा।

    इससे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने आशा जताई कि शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के तार हर बीतते दिन के साथ और मजबूत होंगे, जिससे पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पवित्र नगरी तलवंडी साबो को दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण-छोह प्राप्त है और मुझे यहां मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।”

    वैसाखी के पवित्र अवसर पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “यह त्योहार पंजाबी और पंजाबियत की भावना के साथ-साथ अनेकता में एकता का प्रतीक भी है।” उन्होंने याद किया कि 13 अप्रैल, 1699 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ स्थापित किया था और इस पल को इतिहास में दर्ज किया गया।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस पावन दिवस पर विभिन्न जातियों से संबंधित ‘पांच प्यारों’ को अमृत छकाया गया, एक समानता वाले समाज की नींव रखकर प्यार, सहानुभूति, विश्वव्यापी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश फैलाया गया।” उन्होंने आगे कहा कि वैसाखी फसल की कटाई के मौसम की शुरुआत को भी दर्शाती है और यह किसानों, मजदूरों और मेहनती लोगों का त्योहार है, नागरिकों को राष्ट्र के सामाजिक और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को और मजबूत करने के लिए इसे पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलिपलॉक से मचाई सनसनी! 14 साल बड़े हीरो संग लिव-इन, बिना शादी 2 बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस
    Next Article मैच हारे तो याद आई माहिका! हार्दिक पंड्या का इमोशनल वीडियो कॉल वायरल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ : आठवीं कक्षा के शीर्ष 20 विद्यार्थियों को बिना एडमिशन परीक्षा के स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीधा प्रवेश मिलेगा

      April 13, 2026

      पंजाब के 13 हजार गांवों को सोलर एलईडी

      April 13, 2026

      पंजाब में बड़े स्तर पर बस सेवा का विस्तार : पीआरटीसी और पनबस में

      April 13, 2026

      पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला

      April 11, 2026

      पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही : सीएम मान

      April 11, 2026

      पंजाब में नई औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : मंत्री संजीव

      April 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ : आठवीं कक्षा के शीर्ष 20 विद्यार्थियों को बिना एडमिशन परीक्षा के स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीधा प्रवेश मिलेगा

      By श्वेता चौहानApril 13, 2026

      पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’…

      PM Narendra Modi: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी

      April 13, 2026

      इस कॉलोनी में 7 दिन से ब्लैकआउट, पानी संकट से लोग बेहाल

      April 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.