Close Menu
    What's Hot

    BMW से आया ‘महाराजा’, Virat-Anushka की शादी में मचा गया था हड़कंप! ऐसे हुआ खुलासा

    April 16, 2026

    आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

    April 16, 2026

    जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

      April 16, 2026

      प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत

      April 16, 2026

      संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा : खड़गे

      April 15, 2026

      180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?

      April 15, 2026

      फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पलटी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

      April 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»प्रधान सचिव अरुण कुमार ने गेहूं खरीद कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
    हरियाणा

    प्रधान सचिव अरुण कुमार ने गेहूं खरीद कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ambala News : प्रधान सचिव अरुण कुमार ने गेहूं खरीद कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
    Ambala News : प्रधान सचिव अरुण कुमार ने गेहूं खरीद कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
    • फसलों की खरीद कर भुगतान किसानों के खातों में किया जाए : गुप्ता

    Ambala News | मेरा हरियाणा नेटवर्क| अंबाला। मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने चंडीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व अन्य सम्बन्धित से गेहूं खरीद कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जहां गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए वहीं लिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से होना चाहिए। प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता ने वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व अन्य सम्बन्धित से गेहूं खरीद कार्य के तहत मंडियों में कितनी गेहूं की आवक आ चुकी है।

    कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है तथा किसानों को समयबद्ध तरीके से फसलों का भुगतान सीधा उनके खाते में किया जा रहा है, उसकी जानकारी हासिल की। इसके साथ-साथ उन्होंने यदि कहीं पर आगजनी की घटना हुई है तो उसकी रिपोर्ट भी राजस्व विभाग के माध्यम से मुख्यालय भिजवाने बारे कहा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में गेहूं की आवक ज्यादा रहेगी। इसके लिए सम्बन्धित एंजैसियां व विभाग बेहतर तरीके से गेहूं खरीद व लिफ्टिंग के कार्य को करें।

    मंगलवार तक जिले में 1 लाख 14 हजार 722 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई : डीसी अजय सिंह तोमर

    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को जानकारी देते हुए बताया कि अम्बाला जिले में गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। बीते कल तक सम्बन्धित एंजेंसियों द्वारा 1 लाख 14 हजार 722 मिट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है तथा इसके साथ 35147.2 लिफ्टिंग भी हो चुकी है।

    बीते कल 10 हजार मीट्रिक टन लिफ्टिंग हुई थी। आगामी दिनों में लिफ्टिंग का कार्य ओर बेहतर तरीके से होगा। इसके साथ-साथ किसानों को समयबद्ध तरीके से उनकी फसलों का भुगतान भी सीधा उनके खाते में किया जा रहा है। जिले में बारदाने की कोई कमी नही है। वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उनकी अनुपालना के तहत गेहूं खरीद के कार्य के साथ-साथ लिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाई जाएगी।


    Dr. Ambedkars Birth Anniversary Celebrated with Great Fervor in Sector 9 696x522

    डीसी ने सभी एसडीएम को मंडियों का जायजा लेने के निर्देश दिए

    उपायुक्त ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी एसडीएम को कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मंडियों का जायजा लें और गेहूं खरीद कार्य की समीक्षा के साथ-साथ लिफ्टिंग के कार्य की भी मोनिटरिंग रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी तकनीकी कारण से पोर्टल बंद है तो ऐसी स्थिति में मैनुअल तरीके से कार्य करें और बाद में उसे नियमों की पालना अनुरूप पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    उन्होने यह भी कहा कि आगामी 10 दिनों में गेहूं की आवक मंडियों में ज्यादा रहेगी। इसलिए सम्बन्धित एंजैसियां बेहतर समन्वय बनाकर गेहूं खरीद का कार्य करना सुनिश्चित करें। वहीं लिफ्टिंग का कार्य भी निर्बाध रूप से होना चाहिए ताकि मंडियों में ओवर फ्लो न हों। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्य बेहतर तरीके करने सुनिश्चित करने हैं।

    बैठक में एडीसी विराट, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, शिवालिक एंजैसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा, डीएफएससी निशांत राठी, डीएम हैफड देवेन्द्र सिंह, डिप्टी सीईओ राजन सिंगला के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    Ambala News : जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ने फिर से मचाई धूम, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल
    Next Article प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया

    April 16, 2026

    अंक केवल योग्यता का पैमाना नहीं, जीवन की दौड़ अभी बाकी है

    April 15, 2026

    नगर निगम चुनाव के लिए 21 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन

    April 15, 2026

    हरियाणा से यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन 43 गांवों को मिलेगा फायदा

    April 15, 2026

    फसल बीमा कवर के तहत किसानों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाए : एडीसी

    April 15, 2026

    हरियाणा में मशहूर रियल एस्टेट कंपनी के दफ्तर पर CBI की रेड, 8 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी

    April 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    BMW से आया ‘महाराजा’, Virat-Anushka की शादी में मचा गया था हड़कंप! ऐसे हुआ खुलासा

    By श्वेता चौहानApril 16, 2026

    BMW से आया ‘महाराजा’, Virat-Anushka की शादी में मचा गया था हड़कंप! ऐसे हुआ खुलासा…

    आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

    April 16, 2026

    जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया

    April 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.