Close Menu
    What's Hot

    Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports

    July 22, 2026

    पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

    July 22, 2026

    ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»क्रॉस वोटिंग करने वाले हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड
    हरियाणा

    क्रॉस वोटिंग करने वाले हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News : क्रॉस वोटिंग करने वाले हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड
    Haryana News : क्रॉस वोटिंग करने वाले हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड
    • राज्यसभा चुनाव में शैली चौधरी, रेणु बाला, सरदार जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास तथा मोहम्मद इजराइल पर लगा था आरोप

    Haryana News | मेरा हरियाणा नेटवर्क | चंडीगढ़ | राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस ने पार्टी के पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि पार्टी ने अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नारायणगढ़, सढौरा, रतिया, पुनहाना और हथीन विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक क्रमश: शैली चौधरी, रेणु बाला, सरदार जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास तथा मोहम्मद इजराइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित विधायकों ने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान कर गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया, जो संगठनात्मक मर्यादाओं के प्रतिकूल है।

    राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी के सामूहिक निर्णयों और अधिकृत रुख के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    कांग्रेस ने पहले पांचों विधायकों को कथित ‘क्रॉस-वोटिंग’ के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विधायकों द्वारा नोटिसों पर दी गई प्रतिक्रियाओं की जांच करने के बाद अनुशासन समिति ने उन्हें निलंबित करने की सिफारिश की थी। विधायकों पर कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में जानबूझकर मतदान न करके दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे।


    OPD timing change

    दो राज्यसभा सीटों के लिए हुआ था मतदान

    हरियाणा की दो राज्यसभा सीट के लिए मतदान 16 मार्च को हुआ था। भाजपा के संजय भाटिया ने आसानी से एक सीट जीती थी, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार करमवीर सिंह बौध ने निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के खिलाफ कड़े मुकाबले में दूसरी सीट हासिल की थी। पांच कांग्रेस विधायकों द्वारा कथित ‘क्रॉस-वोटिंग’ ने पार्टी की आसान जीत को चुनौतीपूर्ण बना दिया था। मतगणना के दौरान कांग्रेस के चार वोट भी अमान्य घोषित कर दिए गए। पार्टी के पांचों विधायकों पर आधिकारिक लाइन का उल्लंघन करने का संदेह था।

    विधायकों ने किया था आरोपों का खंडन

    शैली चौधरी, रेनू बाला और जरनैल सिंह ने बाद में आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उनके नामों को अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटा जा रहा है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट दिया था। रविवार को फोन पर संपर्क करने पर, अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने डीएसी की सिफारिशों के बारे में विस्तार से बताए बिना कहा, हमने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पार्टी प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को भेज दी है। धर्मपाल मलिक ने बताया था कि उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी थी और शुरू से अंत तक की सभी परिस्थितियों का पूरा विवरण दिया। रिपोर्ट पर निर्णय पार्टी को लेना था।

    Pinjore News : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : विधायक शक्तिरानी शर्मा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू
    Next Article महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

    July 22, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026

    ‘जो हमने झेला, नहीं चाहता वो भाई-बहन भी झेलें’, अंबाला के कांसापुर में कैसे बंद हुआ शहीद के नाम वाला स्कूल?

    July 21, 2026

    कैंटर में घुसी फरीदाबाद के जिम संचालकों की कार, गाड़ी काटकर निकाले गए शव, राम मंदिर दर्शन कर से लौट रहे थे दोनों

    July 21, 2026

    हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

    July 21, 2026

    हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports

    By परवेश चौहानJuly 22, 2026

    आशुतोष शर्मा इंग्लिश काउंटी टीम की तरफ से खेलेंगे नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की…

    पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

    July 22, 2026

    ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

    July 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.