Close Menu
    What's Hot

    असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

    April 18, 2026

    धारूहेड़ा छप्पर में लगी भयंकर आग

    April 18, 2026

    सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026

      PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

      April 18, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      April 18, 2026

      दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

      April 18, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी से पुराने विधेयक को लागू करने की मांग करेगा विपक्ष

      April 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»ऋतिक रोशन पर 500 करोड़ का दांव!
    मनोरंजन

    ऋतिक रोशन पर 500 करोड़ का दांव!

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन पर 500 करोड़ का दांव!
    Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन पर 500 करोड़ का दांव!

    शाहरुख खान की किंग से भी बड़ी फिल्म बना रहे पठान के डायरेक्टर?
    Hrithik Roshan, (द भारत ख़बर), मुंबई: साल 2024 में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फाइटर के नाम से एक फिल्म लेकर आए थे, जो बॉक्स आॅफिस पर एवरेज रही थी। ये उस साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अब ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है और इस बार फिर से सिद्धार्थ आनंद ही डायरेक्शन की कमान संभालने वाले हैं।

    सिद्धार्थ आनंद इन दिनों शाहरुख खान के साथ किंग नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं। किंग से पहले शाहरुख और सिद्धार्थ ने पठान में भी काम किया था और उस फिल्म ने हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। किंग इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये एक बड़े बजट की फिल्म है। लेकिन अब सिद्धार्थ ने एक ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसके बाद ही फाइटर 2 की चर्चा शुरू हुई है। बात तो यहां तक हो रही है कि इसका बजट किंग से भी ज्यादा होने वाला है।

    500 करोड़ के बजट में बनेगी फाइटर 2?

    दरअसल, हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने फाइटर 2 को लेकर एक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा गया, फाइटर 2 बन रही है और इसके आंकड़े भी कम नहीं हैं। सिद्धार्थ आनंद ने कंफर्म कर दिया है कि फाइटर 2 के प्रोडक्शन का काम सितंबर 2026 में शुरू होगा। ऋतिक रोशन वापसी कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी वापसी कर रही हैं। बजट 500 करोड़ रुपये, जो किसी भी भारतीय एक्शन फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

    सिद्धार्थ आनंद का रिएक्शन

    इस पोस्ट पर सिद्धार्थ आनंद का कमेंट आता है और वो नजर का टीका वाली इमोजी कमेंट सेक्शन में ड्रॉप करते हैं। यानी वो इस पोस्ट पर कहते हैं कि नजर न लगे। उन्होंने खुलकर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उनके इस कमेंट के बाद ऐसी बातें शुरू हो गई हैं कि वो फाइटर 2 बना रहे हैं। उनके कमेंट पर लोगों ने उनसे ये भी कहना शुरू कर दिया कि अब फिल्म का आॅफिशियल ऐलान भी कर दीजिए। अब इस कमेंट के जरिए सिद्धार्थ ने सच में फाइटर 2 को लेकर कंफर्मेशन दे दिया या फिर उन्होंने यूंहीं रिएक्ट किया है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

    किंग के लिए एक्साइटेड फैंस

    फिलहाल लोग किंग के लिए एक्साइटेड हैं। इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। ये उनकी सिल्वर स्क्रीन डेब्यू फिल्म है। अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी जैसे और भी कई बड़े सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी
    Next Article सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      जानें, कौन हैं आलिया भट्ट के होने वाले जीजा

      April 18, 2026

      चहल-तानिया मामले ने ले लिया कानूनी मोड़, क्रिकेटर ने किया मानहानि का केस

      April 18, 2026

      तलाक के बाद पहली बार अपने रिश्ते को लेकर बोलीं हंसिका मोटवानी, कहा- कोई पछतावा नहीं

      April 18, 2026

      फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!

      April 18, 2026

      कब होगा सलमान खान के शो का प्रीमियर?

      April 17, 2026

      चुड़ैल, खून पीती है…’ जब Kangana Ranaut पर Ex ने ठोका केस, पूरा बॉलीवुड हो गया था खिलाफ

      April 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      By अंकित कुमारApril 18, 2026

      Assembly Elections: असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी,…

      धारूहेड़ा छप्पर में लगी भयंकर आग

      April 18, 2026

      सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया

      April 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.