Close Menu
    What's Hot

    इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई हॉन्टेड 3डी की रिलीज डेट

    April 19, 2026

    Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

    April 19, 2026

    हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

      April 19, 2026

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026

      पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

      April 18, 2026

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह
    Breaking News

    Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Tamil Nadu Polls
    Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

    • हम तमिलनाडु और भारत की महिलाओं के साथ न्याय करेंगे

    Tamil Nadu Polls, (द भारत ख़बर), चेन्नई: पश्चिम बंगाल के साथ ही तमिलनाडु में भी इन दिनों चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है और इससे पहले भाजपा-कांग्रेस सहित सभी दल पूरी ताकत झोंके हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज फिर राज्य के दौरे पर हैं और उन्होंने मोदाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में कीर्तिका शिवकुमार के समर्थन में रोड शो किया और राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार पर जमकर निशाना साधा। महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस व डीएमके को आड़े हाथ लिया।

    हमारी सरकार डीएमके के भ्रष्टाचार को खत्म करेगी

    अमित शाह ने डीएमके गवर्नमेंट पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया और तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संभावनाओं पर भी भरोसा जताया। अमित शाह ने कहा, हमारी सरकार डीएमके के भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा, मेरी आप सभी से अपील है कि एनडीए की भाजपा उम्मीदवार, कीर्तिका शिवकुमार को भारी बहुमत से जीत दिलाएं। डीएमके नेतृत्व को निशाने पर लेते हुए गृह मंत्री उन पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया।

    महिला आरक्षण मुद्दे पर डीएमके-कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया 

    अमित शाह ने कहा, एमके स्टालिन अपने बेटे (उदयनिधि स्टालिन) को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। पहले एम करुणानिधि, फिर स्टालिन और अब उनका बेटा। यह पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा। गृह मंत्री ने कहा, महिला आरक्षण मुद्दे पर डीएमके और कांग्रेस ने अड़ंगा डालने का काम किया। इन दोनों दलों ने महिलाओं को संसद में आने से रोका, और उन्होंने तमिलनाडु की सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, हम नरेंद्र मोदी की ओर से यह भरोसा दिलाते हैं कि हम तमिलनाडु और भारत की महिलाओं के साथ हम न्याय करेंगे और कांग्रेस तथा डीएमके की योजनाओं को विफल करेंगे।

    एनडीए राज्य में सत्ता में आएगा

    अमित शाह ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि एनडीए, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ मिलकर, एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में राज्य में सत्ता में आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह गठबंधन शासन-प्रशासन में सुधार लाएगा। उन्होंने कहा, हम तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करेंगे। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में तमिलनाडु के खोए हुए गौरव को वापस लाने का संकल्प लेते हैं।

    ये भी पढ़ें : West Bengal Polls: प्रधानमंत्री मोदी ने बिष्णुपुर में ममता सरकार पर साधा निशाना

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान
    Next Article इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई हॉन्टेड 3डी की रिलीज डेट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

      April 19, 2026

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026

      पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

      April 18, 2026

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026

      PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

      April 18, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      April 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई हॉन्टेड 3डी की रिलीज डेट

      By श्वेता चौहानApril 19, 2026

      Haunted 3D: इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई हॉन्टेड 3डी की…

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

      April 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.