History 1 May 2026: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 मई वर्ष का 121वां दिन है और साल खत्म होने में अभी 244 दिन बाकी हैं। यह दिन इतिहास में कई अहम घटनाओं, जन्मदिनों और स्मरणीय अवसरों के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं देश और दुनिया में 1 मई को क्या-क्या खास हुआ।
इतिहास की प्रमुख घटनाएं
1945 में सोवियत लाल सेना ने बर्लिन में प्रवेश किया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध का अहम मोड़ था।
1984 में फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल रहे।
1993 में रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हो गई थी।
1999 में नेपाल ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
2004 में युरोपियन यूनियन में 10 नए देश शामिल हुए।
2001 में लश्कर-ए-तोएबा और जाइश-ए-मोहम्मद को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2002 में अमेरिका की अपील पर इजरायल ने हेबरोन से अपनी सेना हटा ली।
2003 में अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर को इराक का प्रशासक नियुक्त किया गया, जो इराक युद्ध के बाद पुनर्निर्माण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा थे।
2004 में युरोपियन यूनियन में 10 नए देशों को शामिल किया गया, जो यूरोप के इतिहास में एक बड़ा विस्तार माना गया।
2005 में इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने अमेरिका की ओर से दी गई सशर्त रिहाई की पेशकश को ठुकरा दिया।
2007 में ESPN द्वारा जारी वनडे क्रिकेट रैंकिंग में इंडिया को नौवां स्थान मिला।
2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने इलहाबाद हाईकोर्ट में सात नए जजों की नियुक्ति की। इसी वर्ष पाकिस्तान में तालिबान समर्थक समूह ने डेरा आदम खेल क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया, जबकि बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2013 में समाजसेवी रमेश भाई की स्मृति में उनके 62वें जन्मदिवस पर सर्वोदय आश्रम टडियांवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके कार्यों से संबंधित सामग्री को वैश्विक स्तर पर साझा किया गया।
1 मई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
1955: आनंद महिंद्रा– भारत के प्रमुख उद्योगपति।
1961: अजय भट्ट– भारतीय जनता पार्टी के नेता।
1913: बलराज साहनी– हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता।
1920: मन्ना डे– महान पार्श्व गायक।
1927: नामवर सिंह– हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक।
1940 – अरविन्द दवे: भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व निदेशक।
1910 – निरंजन नाथ वांचू: वरिष्ठ प्रशासक, केरल और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1909 – महामाया प्रसाद सिन्हा: जल क्रांति दल के प्रमुख नेता और भारतीय राजनीतिज्ञ।
1922 – मधु लिमये: समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता और प्रभावशाली राजनीतिक विचारक।
1927 – श्याम लाल यादव: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।
1926 – बाबा इकबाल सिंह: सिख समुदाय के सामाजिक-आध्यात्मिक मार्गदर्शक।
1932 – एस. एम. कृष्णा: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता।
1951 – रमेश भाई: समाज सुधारक और सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।
1960 – जगदीश व्योम: समकालीन हिंदी कवि और लेखक।
1872 – वजीर हसन: प्रमुख राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता।
1632 – हंबीरराव मोहिते: मराठा साम्राज्य के प्रसिद्ध सेनापति।
1 मई को हुए निधन
2021 में प्रसिद्ध हिंदी अभिनेता बिक्रमजीत कँवरपाल का निधन हुआ।
2021 इसी वर्ष देबू चौधरी का भी देहांत हुआ, जो प्रख्यात सितार वादक थे।
2008 में निर्मला देशपांडे का निधन हुआ, जो गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी थीं।
2004 में राम प्रकाश गुप्ता का निधन हुआ जो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे।
1888 में प्रफुल्लचंद चाकी का देहांत हुआ। वे भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
1 मई के प्रमुख अवसर और उत्सव
1 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। भारत में यह दिन महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

