कहा- टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले का कर रहे थे विरोध
West Bengal Re-Polling, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता में चुनावी माहौल के दौरान तनाव और पुलिस लाठीचार्ज की खबरें सामने आई हैं। इन लोगों का कहना है कि वोट डालने के बाद उन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया और मारपीट की है। जब वे इसका शांति से विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है। लोगों ने विशेष समुदाय पर हमले का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी है।
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भी सुरक्षा बलों पर लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, टीएमसी ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। घटना के बाद टीएमसी समर्थकों ने नारेबाजी की है। डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम में दोपहर 1 बजे तक 55% से ज्यादा मतदान हो चुका है। वहीं चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 अतिरिक्त काउंटिंग आॅब्जर्वर और 77 पुलिस आॅब्जर्वर तैनात किए हैं।
ये भी पढ़ें: हम पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं जाने दे सकते: ट्रम्प

