बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टरों की लिस्ट में शुमार हो गया है आदित्य धर का नाम
Aditya Dhar, (द भारत ख़बर), मुंबई: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 को आॅडियंस से जो रिस्पॉन्स मिला है, उससे उनके करियर का ग्राफ काफी ऊपर हो गया है। इस फ्रैंचाइजी के बाद आदित्य धर का नाम बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टरों की लिस्ट में शुमार हो गया है। इस फिल्म के बाद हर कोई आदित्य धर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी कैमियो रोल किया था।
हाल ही में यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के के डायरेक्शन में बनी धुरंधर फ्रैंचाइजी की सफलता के बारे में खुलकर बात की और बताया कि धुरंधर की सक्सेस ने आदित्य धर की जिंदगी पर कैसा असर डाला है। आदित्य धर की डायरेक्टेड धुरंधर 2 की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ धुरंधर: द रिवेंज दुनिया भर में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, धुरंधर फ्रैंचाइजी ने यानी दोनों पार्ट ने टोटल 3000 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है।

अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है
एक हालिया इंटरव्यू में यामी गौतम ने कहा, एक इंसान के तौर पर हममें कुछ भी नहीं बदला है। इसकी वजह आदित्य भी हैं और जिस तरह के इंसान वो हैं, उनपर किसी चीज का कोई असर नहीं होता और वो बेहद काइड हैं। मैंने उन्हें अलग-अलग दौर से गुजरते देखा है। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, कमजोर पल भी आते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि उस दौर में हमने अपनी निराशा जाहिर की हो या उसे बाहर निकाला हो।
हम दोनों ही भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं। हमारे लिए स्पिरिचुअलिटी बहुत मायने रखती है। हम ऊपर वाले में भरोसा रखते हैं। अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है। जो चीज आपके लिए बनी है, उसे मिलने में भले ही देर हो जाए, लेकिन वो आपको मिलेगी जरूर।
स्क्रिप्ट मायने रखती है
एक अच्छी स्क्रिप्ट की अहमियत पर बात करते हुए यामी गौतम ने इसलिए मैंने कहा था कि ये हमेशा से डायरेक्शन का जरिया रहा है, ये हमेशा स्क्रिप्ट और उन सभी बुनियादी चीजों के बारे में रहा है जो एक फिल्म को फिल्म बनाती हैं। बुनियादी बातें वापस आ गई हैं, इसलिए ये एक बहुत बड़ा बदलाव है। ये सिर्फ फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने और नए बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं है, मुझे नहीं लगता कि धुरंधर की सक्सेस हमें सिर्फ यही बता रही है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, हमें लोगों को थिएटर तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी और हम अलग-अलग चीजें आजमाकर देख रहे थे। लेकिन जिस तरह लोग थिएटर में उमड़ रहे हैं, उससे ये साफ है हम तैयार हैं। हम चाहते हैं कि आप बेहतरीन फिल्में बनाएं. हम उन्हें जरूर देखेंगे और हां, हम बार-बार देखने आएंगे।
ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की हीरोइन का टूटा रिश्ता! 5 साल बाद तलाक तय

