Close Menu
    What's Hot

    पवन सिंह तलाक केस में बड़ा ट्विस्ट, ज्योति के 12 करोड़ मांगने पर वकील ने खोला राज

    May 6, 2026

    डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

    May 6, 2026

    खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

      May 6, 2026

      जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

      May 6, 2026

      पश्चिम बंगाल में 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

      May 5, 2026

      घरों में झाड़ू-पोछा लगाने वाली कलिता माझी बनी विधायक

      May 5, 2026

      ममता ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगी BJP सरकार? जानिए नियमों का पूरा खेल

      May 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज
    दुनिया

    भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Moody's Emerging Markets Report : भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज
    Moody’s Emerging Markets Report : भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज

    कहा, वैश्विक संकट के बीच भारत ने अपनी विकास दर लगातार बनाए रखी

    Moody’s Emerging Markets Report (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय अर्थव्यवस्था और इसकी विकास दर को लेकर विश्व की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक बार फिर से सकारात्मक संकेत दिए हैं। मूडीज ने जारी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारत सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसका मजबूत और विशाल घरेलू बाजार और मांग है।

    मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले छह साल में विश्व ने लगातार चुनौतियों का सामना किया। इनमें सबसे बड़ी चुनौती कोविड काल था। इसके बाद पिछले साल टैरिफ और अब पश्चिम एशिया तनाव से विश्व की ज्यादात्तर अर्थव्यवस्थाएं जूझ रही हैं। लेकिन भारत उन अर्थव्यवस्थाओं में ऐसी अर्थव्यवस्था है जो इन सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सफल रहा है।

    अन्य देशों के मुकाबले भारत काफी बेहतर स्थिति में

    भारत सबसे मजबूत और ‘लचीली’ बड़ी उभरती बाजार अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। मंगलवार को जारी वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ‘मूडीज रेटिंग्स’ की एक विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास अपनी मुद्रा की अस्थिरता को रोकने के लिए पर्याप्त और विशाल विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद है।

    इसी भंडार ने वैश्विक संकटों के दौरान निवेशकों और बाजार का विश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रिपोर्ट इस बात पर जोर देती है कि भारत अपनी मजबूत नीतियों के दम पर भविष्य में आने वाले किसी भी बड़े वैश्विक झटके का प्रबंधन करने के लिए अन्य देशों के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में है।

    मौद्रिक नीति और विदेशी मुद्रा भंडार बनी ढाल

    मूडीज की ‘इमर्जिंग मार्केट’ रिपोर्ट उभरते बाजारों की स्थिति का गहराई से विश्लेषण करती है। इसके अनुसार, भारत का मौद्रिक नीति ढांचा बेहद स्पष्ट और पूवार्नुमानित है, जो इसे आर्थिक झटकों से बचाने में एक ढाल का काम करता है। इसके साथ ही, देश में महंगाई की उम्मीदें काफी हद तक नियंत्रित हैं और जरूरत पड़ने पर देश की विनिमय दरों में समायोजन करने की क्षमता भी अर्थव्यवस्था को लचीलापन प्रदान करती है।

    रिपोर्ट बताती है कि भारत भविष्य के किसी भी तनाव की अवधि में मजबूत और सुलभ बफर के साथ प्रवेश करेगा, क्योंकि घरेलू फंडिंग पर इसकी निर्भरता को इसके गहरे स्थानीय बाजारों और भारी-भरकम भंडार द्वारा संतुलित किया गया है। भारत ने हाल के वैश्विक तनाव की अवधि से काफी पहले ही स्थिरता का समर्थन करने वाले प्रमुख नीतिगत विकल्प अपना लिए थे। मूडीज ने पिछले कुछ वर्षों में उभरे चार प्रमुख वैश्विक तनाव अवधियों के दौरान 10 बड़े उभरते बाजारों के प्रदर्शन का आकलन किया है, जिनमें भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मलेशिया, थाईलैंड, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, तुर्किये और अर्जेंटीना शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : हमारा लक्ष्य ईरान की घेराबंदी रोकना : रूबियो

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा
    Next Article रेखा के दुपट्टे से मौत का रहस्य, 36 साल की एक्ट्रेस के उड़ गए थे होश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      May 6, 2026

      सोना 300 रुपए सस्ता, चांदी में 1500 रुपए उछाल

      May 6, 2026

      एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

      May 5, 2026

      पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

      May 3, 2026

      Business News Update : बैंकिंग प्रणाली को अधिक समावेशी बनाना जरूरी : एम. नागराजू

      May 2, 2026

      भारत की मैक्रोइकोनॉमिक बुनियाद मजबूत : आरबीआई

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पवन सिंह तलाक केस में बड़ा ट्विस्ट, ज्योति के 12 करोड़ मांगने पर वकील ने खोला राज

      By श्वेता चौहानMay 6, 2026

      Pawan Singh Divorce Case: पवन सिंह तलाक केस में बड़ा ट्विस्ट, ज्योति के 12 करोड़…

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      May 6, 2026

      खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

      May 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.