कहा, स्थिति पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है, जब चाहे ईरान को तबाह कर दें
West Asia Crisis (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच दो तरह की बयानबाजी अमेरिका की तरफ से सामने आ रही है। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति यह कह रहे हैं कि समझौते के सभी बिंदुओं पर सहमति बनने के नजदीक है और 48 घंटे में यह तनाव समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक अन्य बयान जारी करते हुए कहा कि अमेकिरा जब चाहे ईरान को तबाह कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी और कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देगा।
अमेरिकी नौसेना की जमकर तारीफ की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया संकट और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें (ईरान को) खत्म कर देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। ट्रंप के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। उन्होंने अमेरिकी नौसेना के काम की जमकर तारीफ की और उसे स्टील की दीवार जैसा बताया। ट्रंप ने कहा कि नौसेना ने ऐसी जबरदस्त घेराबंदी की है कि वहां से कोई भी पार नहीं जा पा रहा है। इस वजह से ईरान का सारा कामकाज ठप हो गया है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ईरान के लोग भी चाहते हैं समझौता हो
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के लोग अब समझौता करने के लिए बहुत ज्यादा बेचैन हैं। अब यह देखना होगा कि क्या वे ऐसा समझौता कर पाते हैं जो अमेरिका को मंजूर हो। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अगर वे अभी राजी नहीं होते हैं, तो उन्हें बहुत जल्द हमारी बात माननी ही पड़ेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया दावा
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत अब खत्म हो चुकी है। उनके पास न तो विमान बचे हैं और न ही रडार या एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम। उनकी मिसाइलें भी पूरी तरह तबाह हो गई हैं। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ईरान के सभी नेता मर चुके हैं, इसलिए अमेरिका यह जंग जीत चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 44 घंटों में बहुत अच्छी बातचीत हुई है और इस बात की पूरी संभावना है कि जल्द ही कोई बड़ा समझौता हो जाए।
ये भी पढ़ें : West Bengal Breaking News : बंगाल से गुंडों का सफाया करेगी भाजपा : शुभेंदु अधिकारी

