Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई

    June 21, 2026

    बॉलीवुड की सबसे बोल्ड बाला, 40 की उम्र में ढहाती हैं कहर

    June 21, 2026

    दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 56 पैसे मजबूत
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 56 पैसे मजबूत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Indian Rupee : डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 56 पैसे मजबूत
    Indian Rupee : डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 56 पैसे मजबूत

    अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद से आई मजबूती, दिन का कारोबार समाप्त होने के समय यह 94.62 (अस्थाई) पर हुआ बंद

    Indian Rupee  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कम होने की उम्मीद बुधवार को उस समय जगी जब अमेरिका की तरफ से बयान आया कि युद्ध व तनाव जल्द खत्म हो सकता है। अमेरिका द्वारा ऐसा बयान सामने आते ही वैश्विक स्तर पर इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिला। यह बयान सामने आते ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत है।

    कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आते ही डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूत होना शुरू हो गया। यह दिन का कारोबार खत्म होने के समय 56 पैसे बढ़कर 94.62 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका की ओर से ईरान संकट पर नरम रुख जाहिर करने के बाद निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल दिखा। ब्रेंट क्रूड 8.88 डॉलर (8.08 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 101.01 डॉलर पर आ गया। वहीं, क्रूड आॅयल 9.69 डॉलर (9 प्रतिशत) टूटकर 92.59 डॉलर पर सेटल हुआ।

    सोने और चांदी के दाम भी उछले

    अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से सोने में मजबूत रैली देखी गई, जिसने कीमती धातुओं पर दबाव डालने वाले वृहद कारकों को पूरी तरह से पलट दिया है। बाजार ने अमेरिका-ईरान के बीच एक पेज के समझौता ढांचे की ओर बढ़ने की खबर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

    इसके चलते बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 2,900 रुपये की भारी तेजी दर्ज की गई है। इस मजबूत उछाल के साथ 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई है। मंगलवार को पिछले सत्र में यह 1,52,500 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी जारी रही। चांदी 3,500 रुपये (1.4 प्रतिशत) चढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,51,000 रुपये पर थी।

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी

    घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन हरे निशान पर कारोबार का समापन हुआ। दिन के सत्र के बाद सेंसेक्स 940.73 अंक बढ़कर 77,958.52 पर बंद हुआ। निफ्टी 298.15 अंक बढ़कर 24,330.95 पर पहुंच गया। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका की ओर से ईरान संकट पर नरम रुख जाहिर करने के बाद निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल दिखा।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी नौसेना स्टील की दीवार : ट्रंप
    Next Article ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर लगा ब्रेक! 48वें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकली हवा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई

      By परवेश चौहानJune 21, 2026

      Sri Lanka Try Series Final: वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई श्रीलंका-ए…

      बॉलीवुड की सबसे बोल्ड बाला, 40 की उम्र में ढहाती हैं कहर

      June 21, 2026

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.