नीतू कपूर ने आलिया को लेकर खुद किया खुलासा
Neetu Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड में कपूर फैमिली हमेशा से अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। खासकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा के जन्म के बाद फैंस अक्सर इस स्टार फैमिली से जुड़ी छोटी-छोटी बातें जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। अब हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट और पोती राहा को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
नीतू कपूर ने बताया कि वो अक्सर आलिया भट्ट से राहा की पैरेंटिंग को लेकर लड़ती रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पैरेंटिंग स्टाइल पर खुलकर बात की। उन्होंने सोहा अली खान के पॉडकास्ट आॅल अबाउट हर पर बताया कि आलिया अपनी बेटी राहा को लेकर काफी डिसिप्लिन्ड हैं और उसकी हेल्थ और रूटीन का बहुत ध्यान रखती हैं। नीतू कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो अक्सर आलिया से कहती हैं कि कम से कम उन्हें राहा को एक चॉकलेट तो देने दिया जाए, लेकिन आलिया तुरंत मना कर देती हैं।
आलिया काफी स्ट्रिक्ट हैं
नीतू कपूर ने पॉडकास्ट में कहा कि आलिया एक अमेजिंग मदर हैं और राहा की परवरिश बहुत अच्छे तरीके से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राहा अपनी मां आलिया से थोड़ा डरती है, क्योंकि आलिया काफी स्ट्रिक्ट हैं।
वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ दोस्त की तरह रहते हैं और उसके साथ खूब मस्ती करते हैं। नीतू के मुताबिक, रणबीर राहा के साथ खेलते हैं, जबकि आलिया उसे सही आदतें सिखाने पर ज्यादा ध्यान देती हैं।
पोती को बिगाड़ना चाहती हैं
नीतू कपूर ने ये भी कहा कि आज के दौर के पैरेंट्स बच्चों की हेल्थ और लाइफस्टाइल को लेकर पहले से ज्यादा अवेयर हो गए हैं। आलिया भी राहा को टीवी और ज्यादा शुगर जैसी चीजों से दूर रखने की कोशिश करती हैं। हालांकि, नीतू कपूर एक दादी होने के नाते अपनी पोती को थोड़ा बिगाड़ना चाहती हैं, वो कहती हैं कि मैं दादी हूं, मुझे उसे थोड़ा लाड़-प्यार करने दो, लेकिन आलिया उन्हें ऐसा करने नहीं देतीं।

