Close Menu
    What's Hot

    सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी आतंकी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    बनना था नर्सिंग एक्सपर्ट, बन गए फिरौती मास्टर, पुलिस को यूं लगी भनक, पहुंचे सलाखों के पीछे

    August 25, 2026

    दिल्ली में चीनी, प्याज की बेलगाम कीमतों पर मुख्यमंत्री कर रहीं बैठक, उपलब्धता की भी होगी समीक्षा

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी आतंकी गिरफ्तार

      August 25, 2026

      Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

      August 25, 2026

      Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं | National

      August 25, 2026

      Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

      August 25, 2026

      ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»सीएम मान की ‘शुक्राना यात्रा’ पवित्र नगर श्री फतेहगढ़ साहिब में संपन्न हुई
    पंजाब

    सीएम मान की ‘शुक्राना यात्रा’ पवित्र नगर श्री फतेहगढ़ साहिब में संपन्न हुई

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 11, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया : भगवंत सिंह मान

    जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) एक्ट-2026 के साथ पंजाब में फिर कोई बेअदबी करने की हिम्मत नहीं करेगा : मुख्यमंत्री 

    Punjab News : बेअदबी की घटनाओं के खिलाफ सख्ती से निपटने और पंजाब में सांप्रदायिक सद्भावना का माहौल महफूज़ रखने के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान प्यार, स्नेह और अपनत्व दिखाने के लिए पंजाब के लोगों का दिल से धन्यवाद किया। 6 मई को खालसे की जन्मभूमि से शुरू हुई ‘शुक्राना यात्रा’ आज पवित्र नगर श्री फतेहगढ़ साहिब में संपन्न हुई।

    गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद विशाल समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती पंजाबियों को जुल्म-जबरदस्ती के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि यात्रा श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब से शुरू हुई थी। दूसरे दिन यात्रा के दौरान श्री दरबार साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेका, उसके बाद तीसरे दिन तख्त श्री दमदमा साहिब और गुरुद्वारा मस्तूआणा साहिब में माथा टेका। उन्होंने आगे कहा कि आज गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद यात्रा अब समाप्त हो गई है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार ने सरकार को और भी अधिक नम्रता, लोगों की इच्छाओं के प्रति जिम्मेदारी और उनके आदेशों के प्रति जवाबदेही से भर दिया है। उन्होंने कहा, “पंजाबी अपनी सरकार द्वारा ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) एक्ट 2026’ लागू करने से बहुत खुश हैं, जिसमें बेअदबी के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है।”

    गांव-गांव जाकर कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस घिनौने अपराध में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से अब सख्ती से निपटा जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों का बेअदबी को रोकने के लिए कानून बनाने का न तो इरादा था और न ही इच्छाशक्ति, जिसके कारण उनके शासनकाल के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी बार-बार होती रही। उन्होंने कहा, “अब पंजाब सरकार द्वारा पारित यह ऐतिहासिक एक्ट इस अक्षम्य अपराध को खत्म कर देगा क्योंकि कोई भी दोबारा ऐसे कृत्यों की हिम्मत नहीं करेगा।”

    अकाली लीडरशिप पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पंजाब भर में बेअदबी की घटनाओं का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए निर्दोष लोगों पर गोलीबारी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि अकालियों पर “पीढ़ियों के नरसंहार” का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि नशे के कारोबार को उनके शासन के दौरान संरक्षण दिया गया था और उनके लंबे कुशासन के दौरान यह फला-फूला। उन्होंने कहा, “उन नेताओं के हाथ लाखों युवाओं के खून से रंगे हुए हैं जो सरकारी वाहनों के माध्यम से भी राज्य में सप्लाई किए जाने वाले नशों का शिकार हो गए थे।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “ये पाप क्षमा करने योग्य नहीं हैं और पंजाबी इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि अकाली लीडरशिप ने गुरबाणी के नाम पर बार-बार वोट मांगने के बावजूद बेअदबी की घटनाओं के जरिए पंजाबियों के दिलों को गहरी ठेस पहुंचाई है।

    अकाली शासन के दौरान विकास को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री के दावों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने कोटकपूरा, बहबल कलां और अन्य बेअदबी की घटनाओं के त्रासदी को आसानी से नजरअंदाज कर दिया, जहां मासूम लोगों ने अपनी जानें गंवाईं। उन्होंने कहा कि अकाली नेताओं ने अपने जालिम शासन के दौरान पंजाब को बेरहमी से लूटा और आम लोगों पर जुल्म ढाए।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकालियों ने पंजाब में माफिया को संरक्षण दिया और नशे और भ्रष्टाचार के जरिए पीढ़ियां बरबाद कीं। सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अकालियों का लोगों से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है और अब रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए किराए पर लाए गए कार्यकर्त्ताओं पर निर्भर हो गए हैं। हर अकाली रैली में वही भीड़ देखी जा सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कभी दावा करते थे कि वे 25 साल पंजाब पर राज करेंगे, अब उन्हें सूबे के सूझवान और बहादुर लोगों ने राजनीतिक तौर पर नकार दिया है।

    अकाली लीडरशिप पर बरसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन अवसरवादी नेताओं ने अपनी सुविधा और सियासी हितों के मुताबिक गिरगिट की तरह रंग बदले। उन्होंने बताया कि बेअदबी के लिए जिम्मेदार लोग एक बार श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए थे और उन्होंने अपने जुर्म सार्वजनिक तौर पर कबूल किए थे, लेकिन बाद में जब यह उनके सियासी मंसूबों के फिट नहीं बैठा तो उन्होंने पूरी तरह पलटी मार ली। उन्होंने कहा, “पंजाब इन नेताओं का असली चेहरा अच्छी तरह पहचानता है, जिन्होंने बार-बार अपनी संकीर्ण सियासी चालों के जरिए लोगों को गुमराह किया है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वही लोग जिन्हें कभी अजेय माना जाता था, लेकिन आज उन्हें अपनी पार्टी के लिए कमेटी बनाने के लिए पांच सदस्य भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने पंजाबियों को याद दिलाया कि इन नेताओं ने गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और नशा तस्करों को शरण दी, जिन्होंने पंजाब की जवानी को नशे की दलदल में धकेल दिया। उन्होंने कहा, “लोगों ने उन पर बार-बार भरोसा किया, लेकिन उन्होंने हर बार धोखा दिया।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL छोड़ पहाड़ों में सुकून के पल बिताते दिखे अर्शदीप सिंह, समरीन संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
    Next Article ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई ये स्पेशल ट्रेनें
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में 509 नए ग्रामीण खेल मैदान खिलाड़ियों को समर्पित, आधुनिक सुविधाओं से लैस 3100 मैदान बनाने का लक्ष्य

      August 25, 2026

      युवक ने पेड़ से लटककर जान दी, सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर…

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी के बयान पर भड़के AAP नेता दीपक बाली; बोले- धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण

      August 24, 2026

      राजा वडिंग की BJP को चुनौती, BJP को कसम खानी चाहिए..

      August 24, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने ग्रामीण युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण…

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद के बयान पर पंजाब के वित्त मंत्री चीमा का पलटवार, बोले- सरकारी धन का हो रहा सही इस्तेमाल

      August 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी आतंकी गिरफ्तार

      By अंकित कुमारAugust 25, 2026

      Terrorist Arrest: जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि…

      बनना था नर्सिंग एक्सपर्ट, बन गए फिरौती मास्टर, पुलिस को यूं लगी भनक, पहुंचे सलाखों के पीछे

      August 25, 2026

      दिल्ली में चीनी, प्याज की बेलगाम कीमतों पर मुख्यमंत्री कर रहीं बैठक, उपलब्धता की भी होगी समीक्षा

      August 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.