Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए

    June 29, 2026

    35 की उम्र में IVF से मां बनने जा रही एक्ट्रेस, गोदभराई में पति ने किया ऐसा काम, तस्वीरें हुईं वायरल

    June 29, 2026

    भारतीय शेयर बाजार की नकारात्मक शुरुआत

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुणे में मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिलेगी मौत

      June 29, 2026

      दिल्ली में प्रशासन की नाक के नीचे बन रही झुग्गियां, आंखे मुंदे बैठे हैं अधिकारी

      June 29, 2026

      अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ

      June 29, 2026

      जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक

      June 29, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घर पुलिस की रेड

      June 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»हर घंटे 3 रेप, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा
    पंजाब

    हर घंटे 3 रेप, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • बेटियां सड़कों पर असुरक्षित, सिस्टम कागजों में व्यस्त
    • एक साल : देश में 29 हजार से ज्यादा दुष्कर्म, हर दिन 80 महिलाएं दरिंदगी का शिकार, एनसीआरबी के आंकड़ों ने खोली सुरक्षा दावों की पोल

    गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक

    महिलाएं सुरक्षित हैं… सरकारों के भाषणों में यह लाइन जितनी मजबूत सुनाई देती है, जमीन पर हकीकत उतनी ही डरावनी नजर आती है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2024 के आंकड़े देश की उस भयावह तस्वीर को सामने लाते हैं, जहां महिलाओं की सुरक्षा अब सिर्फ नारे और पोस्टरों तक सिमटती दिखाई दे रही है। देशभर में एक साल में दुष्कर्म के 29,536 मामले दर्ज हुए। यानी हर दिन 80 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दरिंदगी का शिकार हुईं। हर घंटे औसतन 3 रेप और यह सिर्फ वे मामले हैं जो पुलिस रिकॉर्ड तक पहुंचे। उन हजारों चीखों का कोई हिसाब नहीं, जो समाज के डर, परिवार की बदनामी और सिस्टम की बेरुखी के नीचे दब गईं।

    राजस्थान सबसे आगे

    आंकड़ों में सबसे ऊपर नाम है राजस्थान का है। एक साल में 4,871 रेप केस। यानी देश में दर्ज हर छठा दुष्कर्म अकेले राजस्थान में हुआ। यह वही राज्य है जहां महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जमीन पर हालात इतने भयावह हैं कि आंकड़े खुद चीख रहे हैं। राजस्थान का क्राइम रेट 12.2 है, जो राष्ट्रीय औसत 4.3 से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

    यूपी-मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र

    उत्तर प्रदेश में 3,209 मामले दर्ज हुए। महाराष्ट्र में 3,091 और मध्यप्रदेश में 3,061 मामले सामने आए। मध्यप्रदेश को कभी रेप कैपिटल कहा गया था। सरकारें बदलीं, नारे बदले, लेकिन तस्वीर ज्यादा नहीं बदली। महाराष्ट्र जैसे विकसित राज्य में भी महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। वहीं उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन हजारों मामले बताते हैं कि डर अब भी महिलाओं के हिस्से में ही आ रहा है।

    हरियाणा और दिल्ली

    हरियाणा में 1,391 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए। क्राइम रेट 9.6 यानी राष्ट्रीय औसत से दोगुना। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 1,058 मामले दर्ज हुए और क्राइम रेट 10.3 पहुंच गया। दिल्ली, जहां हर चौराहे पर कैमरे हैं। हर घटना के बाद पुलिस फ्लैग मार्च करती है।

    हर सरकार महिला सुरक्षा का दावा करती है। लेकिन सवाल वही, अगर व्यवस्था इतनी मजबूत है, तो महिलाएं अब भी इतनी असुरक्षित क्यों हैं?

     देश के सबसे डरावने आंकड़े

    दुष्कर्म के मामले
    राजस्थान :  4871
    उत्तरप्रदेश : 3209
    महाराष्ट्र :    3091
    मध्य प्रदेश :  3061
    हरियाणा :    1391

    जहां महिलाओं पर सबसे ज्यादा खतरा

    राज्य/यूटी क्राइम रेट
    चंडीगढ़- 16.6
    गोवा- 13.3
    राजस्थान- 12.2
    दिल्ली- 10.3
    हरियाणा- 9.6

    सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं

    रेप के 29,536 मामले सिर्फ नंबर नहीं हैं। ये उन हजारों लड़कियों की कहानी हैं, जिनकी जिंदगी एक घटना के बाद हमेशा के लिए बदल गई। ये आंकड़े बताते हैं कि देश में सड़कें, बसें, कोचिंग सेंटर, ऑफिस, गांव, शहर, कहीं भी महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैदियों की फरमाइश पर जेल पहुंचीं थी सपना चौधरी, आज भी चर्चा में है वो शो
    Next Article हरियाणा में स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, ननद-भाभी की मौत
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए

      June 29, 2026

      CM भगवंत मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा

      June 29, 2026

      अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को

      June 29, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

      June 27, 2026

      CM मान बोले- गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा

      June 27, 2026

      BJP एसआईआर के दौरान AAP समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर

      June 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए

      By श्वेता चौहानJune 29, 2026

      नए जिम खुलने से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं में…

      35 की उम्र में IVF से मां बनने जा रही एक्ट्रेस, गोदभराई में पति ने किया ऐसा काम, तस्वीरें हुईं वायरल

      June 29, 2026

      भारतीय शेयर बाजार की नकारात्मक शुरुआत

      June 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.