Close Menu
    What's Hot

    गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर नहीं दिया मौका, कुलदीप यादव ने उठाया बड़ा कदम, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे | Sports

    July 22, 2026

    पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच मतभेद
    Breaking News

    ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच मतभेद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    US Iran War Ceasefire: ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच मतभेद
    US Iran War Ceasefire: ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच मतभेद

    इजराइल बोला- हमला नहीं रुकना चाहिए, ऐसा किया तो गलती होगी
    US Iran War Ceasefire, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर हमले जारी रहें, जबकि ट्रम्प फिलहाल बातचीत और डील को मौका देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई।

    अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा कि ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकना गलती है और सैन्य कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। सीएनएन के मुताबिक, ट्रम्प ने रविवार को नेतन्याहू को बताया था कि अमेरिका ईरान पर नए टारगेटेड हमले की तैयारी कर रहा है। इस आॅपरेशन को आॅपरेशन स्लेजहैमर नाम दिया जाना था। लेकिन करीब 24 घंटे बाद ट्रम्प ने घोषणा कर दी कि मंगलवार के लिए तय हमलों को फिलहाल रोक दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों की अपील पर यह फैसला लिया गया।

    होर्मुज संकट से ग्लोबल आॅयल मार्केट रेड जोन में जा सकता है

    इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी यानी आईईए के प्रमुख फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि होर्मुज संकट के कारण जुलाई या अगस्त तक ग्लोबल आॅयल मार्केट रेड जोन में पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व से नए तेल निर्यात में कमी और गर्मियों में ईंधन की बढ़ती मांग के कारण दुनिया पर बड़ा दबाव बन रहा है।

    फातिह बिरोल के मुताबिक इस संकट का सबसे बड़ा हल होर्मुज को पूरी तरह खोलना है। युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया के करीब 20% तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती थी। तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कएअ ने मार्च की शुरूआत में अपने सदस्य देशों के रणनीतिक भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का फैसला किया था।

    ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के बीच 94 जहाजों ने रास्ता बदला

    अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान अब तक 94 व्यावसायिक जहाजों का रास्ता बदल दिया गया है। चार अन्य जहाजों को डीएक्टिव भी किया गया ताकि वे नाकेबंदी का उल्लंघन न कर सकें। ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए उसके बंदरगाहों की समुद्री घेराबंदी लागू की है।

    अमेरिका चाहता है कि तेहरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी हो जाए। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ ईरानी बंदरगाहों से जुड़े जहाजों पर लागू है, जबकि अन्य देशों के जहाजों की आवाजाही को नहीं रोका जा रहा। हालांकि इस नाकेबंदी के कारण होर्मुज और आसपास के समुद्री व्यापार पर असर पड़ रहा है और क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमानसून से पहले हरियाणा सरकार सख्त, नाले-नालियों के सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
    Next Article ‘Cut’ बोलते रहे डायरेक्टर, मगर हीरो करता रहा Kiss… सेट छोड़ गुस्से में निकली एक्ट्रेस
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर नहीं दिया मौका, कुलदीप यादव ने उठाया बड़ा कदम, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे कुलदीप यादव नई दिल्ली. कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन…

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.