अफेयर की अफवाहों पर आर्य का रिएक्शन
Raj Babbar And Rekha, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्मी गलियारों में रेखा और राज बब्बर के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। ऐसा भी कहा जाता है कि रेखा, राज के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि वह एक्टर के पीछे-पीछे नंगे पांव दौड़ गई थीं। दरअसल, 80 के दशक में स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज बब्बर का सहारा रेखा बनी थीं। दोनों के बीच कुछ समय तक रिश्ता भी था। ऐसी भी अफवाहें हैं कि एक बार रेखा, राज के पीछे दौड़ रही थीं। अब इन अफवाहों पर राज के बेटे आर्य बब्बर ने रिएक्शन दिया है।

राज के पीछे दौड़ी थीं रेखा
विक्की लालवानी के साथ बातचीत में जब आर्य बब्बर से राज और रेखा के लिंक-अप की अफवाहों के बारे में पूछा गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि एक रोज रेखा को राज के पीछे-पीछे दौड़ते हुए देखा गया था। आर्य ने मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, आपका सवाल जो है वो बता रहा है कि पापा और रेखा जी के बीच एक दौड़ हुई थी। इससे क्या साबित होता है? यही कि वे दोनों फिट थे।

रेखा से अट्रैक्टेड थे राज?
जब आर्य से पूछा गया कि राज बब्बर, रेखा से अट्रैक्ट हो गए थे। इस बारे में एक्टर ने कहा, इतनी खूबसूरत महिला हैं। कौन अट्रैक्ट नहीं होगा। क्या आप अट्रैक्टेड फील नहीं करोगे। मैं भी आकर्षित हो जाता। अगर वह आकर्षित हुए तो हुए। वह इंसान हैं। उसमें क्या गलत है?
राज बब्बर और रेखा की फिल्में
80 के दशक में रेखा और राज बब्बर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। दोनों ने साथ में अगर तुम न होते, संसार और इंसाफ की आवाज जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था। इन फिल्मों में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई थी। इसी बीच उनके अफेयर की अफवाहें भी उड़ी थीं।
ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी से ज्यादा बोल्ड निकली ‘आश्रम’ की हसीना

