
एक्स पर लिखा- तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा
CJP Instagram Hacked Controversy, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और वेबसाइट बंद करने का आरोप लगाया। पार्टी ने सुबह 8.25 बजे एक्सपोस्ट में बताया कि सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दोपहर 1.14 बजे पर कहा, सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।
आंदोलन को हैक नहीं कर सकते
अभिजीत ने लिखा- सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? लेकिन यह तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा है। आप अकाउंट को हैक करके उन पर रोक लगा सकते हैं, लेकिन आप इस आंदोलन को हैक नहीं कर सकते।
सोनम वांगचुक ने कॉकरोच मूवमेंट का समर्थन किया
इधर, पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने कॉकरोच मूवमेंट का समर्थन किया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, मैं न बेरोजगार हूं, न आलसी, इसलिए पार्टी का सदस्य नहीं बन सकता। लेकिन मैं खुद को आॅनरेरी कॉकरोच मानता हूं।
इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, संस्थापक अभिजीत को मिली जान से मारने की धमकी
सोशल मीडिया पर सीजेपी के अकाउंट बनने के बाद 8 दिनों के दौरान इंस्टाग्राम पर दोपहर 2 बजे तक 2 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। एक्स पर पहला अकाउंट ब्लॉक हो गया था। 21 मई को नया अकाउंट बना और उस पर भी फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख पार हो चुकी है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
ये भी पढ़ें: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आई, पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना
