Close Menu
    What's Hot

    66 साल की उम्र में दूसरी शादी, 5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पहली शादी टूटी तो थामा दूसरे का हाथ | Sports

    July 22, 2026

    मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

    July 22, 2026

    सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की शत प्रतिशत लिंगानुपात, नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी, चाइल्ड हेल्थ, डायरिया रोकथाम एवं एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा
    हरियाणा

    डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की शत प्रतिशत लिंगानुपात, नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी, चाइल्ड हेल्थ, डायरिया रोकथाम एवं एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    झज्जर, 3 जून। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए।

    उपायुक्त वर्षा खांगवाल बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    डीसी ने कहा कि  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा  लिंगानुपात की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बेटियों के संरक्षण एवं सम्मान को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि पीसीपीएनडीटी एक्ट की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए तथा अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए। जिन क्षेत्रों में लिंगानुपात अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ने का कार्य किया जाए।
    उन्होंने बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन एवं वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की । उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहादुरगढ़ स्थित नशा मुक्ति केंद्र  का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा उपचाराधीन व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि युवा वर्ग को इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके।
    डीसी ने चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण से जुड़े सभी लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जन्म से लेकर किशोरावस्था तक बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
    बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए डायरिया एवं जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
    एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। आयरन एवं फोलिक एसिड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना से कार्य करते हुए जन स्वास्थ्य से जुड़े लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें।
    *ये अधिकारी रहे उपस्थित*
    इस अवसर पर एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम रितु बंसीवाल, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह,डीईईओ राजबाला मलिक  सहित स्वास्थ्य,महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


    Loan for 15k salary 49471ff66c.webp

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलुधियाना में कार पार्किंग को लेकर खूनी झड़प, धारदार…
    Next Article कट मनी वापस मांगने पहुंचे लोगों ने टीएमसी नेता का घर घेरा, भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार

    July 22, 2026

    सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

    July 22, 2026

    घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

    July 22, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026

    ‘जो हमने झेला, नहीं चाहता वो भाई-बहन भी झेलें’, अंबाला के कांसापुर में कैसे बंद हुआ शहीद के नाम वाला स्कूल?

    July 21, 2026

    कैंटर में घुसी फरीदाबाद के जिम संचालकों की कार, गाड़ी काटकर निकाले गए शव, राम मंदिर दर्शन कर से लौट रहे थे दोनों

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    66 साल की उम्र में दूसरी शादी, 5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पहली शादी टूटी तो थामा दूसरे का हाथ | Sports

    By परवेश चौहानJuly 22, 2026

    एक से ज्यादा बार शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में…

    मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

    July 22, 2026

    सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

    July 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.