
कहा- दूसरों पर निर्भर रहने वाले देश विकसित नहीं होते
Narendra Modi Surat Visit, (द भारत ख़बर), सूरत: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सूरत के दौरे पर है। यहां पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा, दूसरों पर निर्भर रहने वाले देश विकसित नहीं होते है। आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं।
जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस 12 सालों से अराजकता और अनिश्चितता फैला रही है। कर्नाटक की जनता भी कांग्रेस की नकारात्मकता के नाराज है। इसलिए कर्नाटक में सीएम बदलना पड़ा।
पीएम ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन
इससे पहले पीएम ने सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स भी पहुंचे। उन्होंने यहां मेड इन इंडिया टैंक, ड्रोन के सामने खड़े होकर उसकी जानकारी ली। एलएंडटी कॉप्लेक्स भारत का अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है।
यहां सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, असेंबल (जोड़े) और परीक्षण किए जाते हैं। पीएम ने यहां पर 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
दुनिया ने कई बड़ी महामारियों का सामना किया
बीते सालों में दुनिया ने कई बड़ी महामारियों का सामना किया है। पहले कोरोना और फिर अब दुनिया में तेल, पेट्रोल और गैस की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। मुझे गर्व है कि भारत आज 140 करोड़ देशवासियों की मदद से इस चुनौती का सामना कर रहा है।
12 साल पहले देश में सोलर एनर्जी का प्रोडक्शन न के बराबर था, लेकिन आज हम दुनिया के टॉप 5 देशों में से एक हैं। हमने इथेनॉल ब्लेंडिंग की। गैस की पाइपलाइन बनाई, ताकि देश में एनर्जी की कोई भी समस्या सामने नहीं आए। गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सभी का अभिवादन।
देश के विकास के लिए काम कर रही भाजपा
भाजपा की विजय की यात्रा चलती ही जा रही है। दुनिया के लोकतांत्रिक समाज में कम ही देखने को मिलता है कि किसी पार्टी को इतने समय तक जनता का समर्थन मिलता है। हमारी सरकार देश के विकास के लिए काम कर रही है।
इसलिए देश की जनता भाजपा को बार-बार वोट दे रही है। पिछले दिनों जब मैं 5 देशों की यात्रा पर था, वहा भी हर कोई बंगाल-बंगाल कर रहा था।
ये भी पढ़ें : Business News Update : भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन
