
लिखा, मुझे फिर से ले चलो
Monalisa, (द भारत ख़बर), मुंबई: भयंकर गर्मी के बीच मोनालिसा को अब मालदीव की याद सता रही है। भोजपुरी सिनेमा की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर फिर से वहां जाने की इच्छा जाहिर की है। मोनालिसा इन तस्वीरों में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मुझे फिर से ले चलो। मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो करीब 5 साल पुरानी हैं। ये तस्वीरें मोनालिसा ने अपने सोशल हैंडल पर पहली बार अगस्त 2021 में शेयर की थीं। अब मोनालिसा को गर्मी के बीच फिर से समंदर की याद सता रही है।
बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही मोनालिसा

मोनालिसा इन तस्वीरों में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें मालदीव की बताई जा रही हैं। 2021 में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मालवीद छुट्टियों पर गई थीं, उस वक्त उन्होंने खूब सारी तस्वीरें शेयर की थीं। बिकीनी पहने बोल्ड अंदाज में मोनालिसा ने स्विमिंग पूल की अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं।
इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन से ज्यादा फोलोवर्स

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा और आइटम नंबर्स करने के अलावा टीवी शोज में भी काम करती हैं। इंस्टाग्राम पर इस वक्त 5.8 मिलियन यानी 58 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं। वो इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
