
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में अपने घर पहुंचे सीजेपी फाउंडर, कहा- जब तक हम आवाज नहीं उठाएंगे तब तक परिवर्तन नहीं हो सकता
Cockroach Janta Party Updates, (द भारत ख़बर), छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके रविवार को सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में अपने घर पहुंचे, जहां उनके परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। अभिजीत ने लिखा, जब तक हम आवाज नहीं उठाएंगे तब तक परिवर्तन नहीं हो सकता।
धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। वे अगर इस्तीफा नहीं देते, तो 13 जून को फिर प्रदर्शन होगा। अभिजीत दीपके कहा, नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर उनका आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
पूरे देश में किया जाएगा आंदोलन
दीपके ने कहा, शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन काफी सफल रहा। 7,000 लोगों ने हिस्सा लिया। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ने सरकार को एक ट्रेलर दिखाया है। बात अभी खत्म नहीं हुई है। अब यह आंदोलन पूरे देश में किया जाएगा।
शांतिपूर्ण विरोध हमारी सबसे बड़ी ताकत
उन्होंने कहा, शनिवार को प्रदर्शन में शामिल ज्यादातर लोगों ने पहले कभी किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन हमारी मौजूदगी से उन्हें शिक्षा प्रणाली पर अपना गुस्सा और हताशा व्यक्त करने का साहस मिला।
तेज गर्मी-धूप में खड़े छोटे बच्चे और छात्रों ने साबित किया कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं आपमें से हर एक को धन्यवाद देता हूं। सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन को छू नहीं सकती। हम कॉकरोचों को कभी भी उनसे डरने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया
