नन्हे शहजादों को चूमती दिखीं एक्ट्रेस
Divyanka Tripathi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: मां बनना हर एक औरत का सपना होता है और ये जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज होता है। इसी फेज को दिव्यांका त्रिपाठी जी रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी कुछ वक्त पहले ही मां बनी हैं और उन्होंने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। दिव्यांका इन दिनों मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।
हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने नन्हे शहजादों की पहली झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपने ट्विन्स को गोद में लिए नजर आई। एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
शादी के 10 साल बाद पेरेंट्सबने दिव्यांका-विवेक
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। दिव्यांका ने अस्पताल में 26 मई को जुड़वा बेटों को जन्म दिया। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद दिव्यांका और विवेद अपने नन्हे शहजादों के साथ दिखाई दिए। तब से फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। अब दिव्यांका ने खुद अपने ट्विन्स के साथ फोटोज शेयर कर दी हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी बेबी बॉयज
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में दिव्यांका अपने ट्विन्स बेबी बॉयज को गोद में उठाए हुए नजर आई। एक फोटो में दिव्यांका अपने शहजादे को किस करती हुई दिखीं, जबकि दूसरे को दुलार करते हुए दिखाई दीं।
दिव्यांका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मुझे चुनने के लिए शुक्रिया। एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने शहजादों का चेहरा छिपाए रखा।

