रेट्रो स्टाइल के दीवाने हुए फैंस
Surbhi Jyoti, (द भारत ख़बर), मुंबई: 38 की उम्र में मां बनने वाली सुरभि काफी एक्साइटेड हैं और नए-नए गेटअप में आप रोज उन्हें देखकर खुश जरूर होंगे। लेटेस्ट फोटोज में वो पोल्का डॉट ड्रेस में बेबी बंप फ्लांट करती नजर आईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों में वह अपने बेबी बंप को धीरे से सहलाते हुए मां बनने के इस खास अहसास और खुशी को खूबसूरती से बयां करती नजर आई।

लुक को विंटेज वाइब देने के लिए उन्होंने हाथों में ब्लैक लेस (नेट वाले) ग्लव्स पहने हैं, जो काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। गले में पहना हुआ मोतियों का हैवी मल्टी-लेयर्ड नेकलेस उनके इस पूरे आॅउटफिट में एक रॉयल और एस्थेटिक टच जोड़ रहा है।

उनका मेकअप बेहद सटल, न्यूड और ग्लोइंग रखा गया है, ताकि उनका नेचुरल लुक और चेहरे की खुशी खुलकर सामने आए। एक तस्वीर जहां इस पल की खूबसूरती को ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में कैद करती है, वहीं दूसरी तस्वीर इसके पूरे विंटेज रंगों को उभारती है।
ये भी पढ़ें: बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी ने इंटरनेट पर बोल्ड फोटोज से मचाई हलचल

