Close Menu
    What's Hot

    फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

    June 13, 2026

    हरियाणा में आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था की बहाली तेज, ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश

    June 13, 2026

    भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

      June 13, 2026

      टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का यू-टर्न, बोले- अभिषेक मेरे बेटे जैसा, गलतियों को माफ करना पिता का काम

      June 13, 2026

      बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

      June 13, 2026

      पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा

      June 13, 2026

      ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस ने की रेड, बाहर मौजूद रही सेंट्रल फोर्स

      June 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग, एक व्यक्ति की हुई मौत
    हरियाणा

    चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग, एक व्यक्ति की हुई मौत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Chandigarh news : चंडीगढ़ से वारदात की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के पॉश सेक्टर-11 में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक मेडिकल स्टोर के बाहर अंधाधुंद फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के निवासी एवं सरपंच जानकी के रूप में हुई है, जो सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर में कैशियर के तौर पर कार्यरत थे।

    मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे एक्टिवा पर सवार हमलावर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचे और जानकी पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। जैसा की पता चला है हमलावरों ने करीब 16 राउंड फायर किए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर, सेक्टर-11 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर, एजीटीएफ थाना प्रभारी हरिंदर सिंह सेखों, इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह सहित क्राइम ब्रांच और डीसीसी की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
     


    639169378120899066



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पीकर ने प्रदेशवासियों से बिना रिश्वत दिए भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करने की अपील की
    Next Article टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का यू-टर्न, बोले- अभिषेक मेरे बेटे जैसा, गलतियों को माफ करना पिता का काम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था की बहाली तेज, ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश

    June 13, 2026

    EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, जल्द खाते में आएगा PF ब्याज; देरी से नहीं होगा नुकसान

    June 13, 2026

    कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क

    June 13, 2026

    हरियाणा में अगले तीन घंटों मे होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग का ताजा अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार जाने वाली बस सेवा शुरू, यहाँ देखें टाइम टेबल

    June 12, 2026

    हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में सरकारी आवास आवंटन को लेकर जारी किया नया मॉड्यूल, विभागों को जानकारी मुहैया कराने के आदेश

    June 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

    By अंकित कुमारJune 13, 2026

    Narendra Modi France Visit: फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी फ्रांस में…

    हरियाणा में आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था की बहाली तेज, ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश

    June 13, 2026

    भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

    June 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.