Close Menu
    What's Hot

    नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

    August 1, 2026

    सिर्फ मीठा छोड़ना काफी नहीं, 30 की उम्र में कैसे हो रही डायबिटीज? इन 5 लक्षणों से करें चेक

    August 1, 2026

    मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में आर्थिक…

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      August 1, 2026

      वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

      August 1, 2026

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद
    Breaking News

    अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran Agreement : अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद
    US-Iran Agreement : अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

    अमेरिका ने ईरान का अरबों रुपए का फंड जारी करने से किया इंकार, ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम के बयान के बाद अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया

    US-Iran Agreement (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : पूरी दुनिया के लिए समस्या बन चुका अमेरिका और ईरान युद्ध आखिरकार खत्म होने की दहलीज पर पहुंच चुका है। दोनों पक्षों ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वे शांति समझौते के लिए तैयार हैं और जेनेवा में 19 जून को समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। हालांकि इससे पहले दोनों देशों ने एक दूसरे की शर्तों को मानने की घोषणा भी की है। जिससे पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। लेकिन इसी बीच दोनों देशों के बीच शर्तों को लेकर नया विवाद पनपता भी नजर आ रहा है।

    अमेरिका ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद 60 दिन की वार्ता शुरू होने से पहले ईरान को उसके जमे हुए अरबों डॉलर के फंड जारी कर दिए जाएंगे। दोनों देशों के बयानों से साफ है कि समझौते की व्याख्या को लेकर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। ईरान का कहना है कि अमेरिका को पहले अपने वादे पूरे करने होंगे, जबकि अमेरिका का कहना है कि पहले ईरान को अपनी कमिटमेंट पर अमल करना होगा।

    अमेरिका की तरफ से यह आई प्रतिक्रिया

    एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। जब तक ईरान अपनी कमिटमेंट को लागू नहीं करेगा, तब तक कोई भी फंड जारी नहीं किया जाएगा। अमेरिका की यह प्रतिक्रिया ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले चरण की बातचीत तभी शुरू होगी जब वॉशिंगटन पहले अपने कई वादे पूरे करेगा। इनमें ईरान के विदेशों में फ्रीज्ड 24 अरब डॉलर के फंड जारी करना भी शामिल है।

    समझौते को लेकर यह बोले ट्रंप

    ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि दुनिया के जहाजो, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को बहने दो।

    जेनेवा में दोनों देश करेंगे समझौते पर हस्ताक्षर

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों देश पीस डील पर 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में दस्तखत करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह 47 साल में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हाई लेवल की बैठक होगी। दूसरी तरफ ईरान-अमेरिका के बीच हुए समझौते का पूरा दस्तावेज अभी जारी नहीं किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद…’ TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा
    Next Article वीर साहू संग विवाद के बीच Sapna Choudhary ने तोड़ी चुप्पी? क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      August 1, 2026

      वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

      August 1, 2026

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026

      Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

      August 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      By अंकित कुमारAugust 1, 2026

      Nirmal Purja Death: पुर्जा ने 2012 में ब्रिटिश नागरिकता ले ली थी, जिसके बाद उनकी…

      सिर्फ मीठा छोड़ना काफी नहीं, 30 की उम्र में कैसे हो रही डायबिटीज? इन 5 लक्षणों से करें चेक

      August 1, 2026

      मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में आर्थिक…

      August 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.