Close Menu
    What's Hot

    वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

    June 17, 2026

    मौत से पहले डरी-सहमी थीं संचिता उगले? WhatsApp चैट ने खोले कई चौंकाने वाले राज

    June 17, 2026

    बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए
    Breaking News

    बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis Update : बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए
    West Asia Crisis Update : बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

    एक दिन बाद होने है अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

    West Asia Crisis Update (द भारत ख़बर), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बाद जो निष्कर्ष निकला है उसके अनुसार शुक्रवार यानी 19 जून को दोनों देश शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। हालांकि इस समझौते के लिए दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी तरफ से कुछ शर्तें रखी हैं। कहा जा रहा है कि यदि इन शर्तों पर अंतिम आपसी सहमति न बनी तो समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे।

    वहीं इसी बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त के फिर से खोलना ऊर्जा संकट को खत्म करने के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि तेल और गैस की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

    होर्मुज पूरी तरह और बिना शर्त खोला जाए

    बिरोल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस समस्या का सबसे जरूरी समाधान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह और बिना शर्त नौवहन के लिए खोलना है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने के लिए हुए समझौते में इस जलमार्ग को खोलने की बात शामिल है। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस अहम मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर टोल या ‘सेवा शुल्क’ लगाया जा सकता है।

    होर्मुज से आवाजाही में हफ्तों लगेंगे

    दूसरी तरफ जापानी कंपनी मित्सुई ओएसके लाइन्स के सीईओ ने एक इंटरव्यू में कहा कि जहाज के मालिक होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही तब तक शुरू नहीं करेंगे, जब तक उन्हें यह भरोसा न हो कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता ठोस है। होर्मुज खुलने में कम से कम कुछ हफ्ते या शायद एक महीना भी लग सकता है।

    अब तेल बेच सकेगा ईरान

    अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होते ही तेहरान को तेल और ईंधन की बिक्री शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी। ईरानी तेल बिक्री पर प्रतिबंधों में छूट समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही प्रभावी हो जाएगी। इसके तहत तेल निर्यात को सुगम बनाने के लिए बैंकिंग, परिवहन और बीमा जैसी सेवाओं पर भी राहत दी जाएगी।एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा कि यह प्रदर्शन-आधारित समझौता है।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : हमने अपने ऊपर मंडरा रहा खतरा टाला : नेतन्याहू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article मौत से पहले डरी-सहमी थीं संचिता उगले? WhatsApp चैट ने खोले कई चौंकाने वाले राज
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026

      बांदीपुरा के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में फटा बादल, बड़े पैमाने पर हुई तबाही

      June 17, 2026

      जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बरसेंगे बदरा

      June 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारJune 17, 2026

      Gujarat Accident: वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत…

      मौत से पहले डरी-सहमी थीं संचिता उगले? WhatsApp चैट ने खोले कई चौंकाने वाले राज

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.