
कल फिर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन
Abhijeet Deepke, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी के नाम एक लेटर लिखा है। लेटर में उन्होंने सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा लेटर के जरिए अभिजीत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई है।
उधर, सीजेपी कल यानी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करेगी। इससे पहले नागपुर, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अमृतसर में प्रदर्शन कर चुकी है।
केंद्र सरकार को चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती
अभिजीत दीपके ने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है।
36 दिनों में 12 छात्रों ने सुसाइड किया
देश में पिछले 36 दिनों में नीट एग्जाम से जुड़े 12 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके। इंदौर में नीटकी तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें : Israel Lebanon Conflict: इजरायल के हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत
