Close Menu
    What's Hot

    हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा, 1,200 किलो..

    September 22, 2026

    Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
    पंजाब

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और डबल इंजन सरकार के तहत राज्य में तीव्र गति से विकास संभव है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अनेक युवा अवैध “डंकी रूट” के माध्यम से विदेशों में रोजगार तलाशने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जबकि हरियाणा ने विदेशों में रोजगार के लिए एक समर्पित विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं के लिए व्यवस्थित अवसर उपलब्ध कराए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के 5,500 से अधिक आवेदनों की वर्तमान में विभाग द्वारा जांच की जा रही है। इस पहल के तहत आवेदकों को केवल अपने हवाई टिकट का खर्च वहन करना पड़ता है।

    नायब सिंह सैनी शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में पंजाब के गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर से आए नामदेव समाज के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।

    सिखों के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी शिक्षाएं लोगों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाज के कमजोर वर्गों की रक्षा करने की प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि ये मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और इनका पालन किया जाना चाहिए।

    पंजाब के विकास की दिशा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिख गुरुओं की पावन धरती आज भी विकास के मामले में पिछड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरने में विफल रही हैं और लोगों को गुमराह करती रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने का मन बना चुकी है।

    भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इसके विपरीत, हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (डीडीएलएलवाई) के तहत वर्ष 2025-26 के बजट में 5,000 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2026-27 के बजट में 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। अब तक हरियाणा में महिला लाभार्थियों को 1,600 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।

    उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत प्रतिमाह 3,200 रुपए दिए जाते हैं, जबकि पंजाब में यह राशि 1,500 रुपए प्रतिमाह है।

    हरियाणा की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और नीतियों पर विश्वास जताती है, तो इसी प्रकार के लाभ पंजाब में भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी, फसल नुकसान पर उचित मुआवजा दिया जाएगा, उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा तथा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

    प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पंजाब के लोगों के प्रति उनके संवाद एवं पहुंच की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पंजाब की जनता उनके सहयोग और समर्थन पर ध्यान दे रही है तथा उन्हें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल
    Next Article OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा, 1,200 किलो..

      September 22, 2026

      Punjab News: फरीदकोट जिले में 23 सितंबर को स्थानीय छुट्टी

      September 22, 2026

      चोरी और झपटे गए 120 मोबाइल फोन बरामद, असली…

      September 22, 2026

      2027 की लड़ाई के लिए यूथ कांग्रेस को अभी से मैदान में…

      September 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? 

      September 22, 2026

      रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा

      September 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा, 1,200 किलो..

      By श्वेता चौहानSeptember 22, 2026

      Punjab News: हेल्थ डिपार्टमेंट की एक टीम ने डेरा बस्सी के सुंद्रन गांव में पनीर…

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.