हर महीने लग्जरी घरों के लिए चुकाते हैं मोटा किराया
Bollywood Stars Rental House, (द भारत ख़बर), मुंबई: मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां एक आलीशान घर का सपना पूरा करने के लिए आम लोगों के साथ-साथ सितारों को भी मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स इन दिनों करोड़ों की कीमत वाले घरों में नहीं, बल्कि भारी-भरकम किराए वाले लग्जरी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं।
कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस लिस्ट में शामिल हैं, जो मुंबई के प्राइम लोकेशन पर स्थित एक शानदार अपार्टमेंट में रहती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनी कंट्रोल की रिपोर्ट मानें तो, कृति का ये अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी में था, जो कि अमिताभ बच्चन का डुप्लेक्स घर है। इस घर के लिए एक्ट्रेस हर महीने 10 लाख रुपये किराया देती थी। लेकिन, अब रिपोर्ट के मुताबिक, कृति फिलहाल पाली हिल स्थित बेहद आलीशान अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स संधू पैलेस में रहती हैं, जिसका महीने का किराया 17 लाख रुपये है।
आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी उन सितारों में शामिल हैं, जो अपने नए घर बनने के दौरान एक बेहद लग्जरी रेंटल प्रॉपर्टी में रह रहे हैं। बांद्रा के एक पॉश इलाके में आमिर ने चार लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया हैं, जिनका हर महीने का किराया 24.5 लाख रुपये है।
माधुरी दीक्षित

जानकारी के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में घर किराए पर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के इस घर का हर महीने का किराया 12.5 लाख रुपये है। एक्ट्रेस का ये घर 29वें मंजिल पर है।
विकी कौशल और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के पावर कपल विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद जुहू में सीफेसिंग वाले एक आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। इस कपल ने जुहू के बेहद आलीशान कॉम्प्लेक्स राजमहल की आठवीं मंजिल पर 5 साल के लिए अपार्टमेंट किराए पर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने सिक्योरिटी मनी के तौर पर करीब 1.75 करोड़ रुपये जमा किए और शुरूआती 6 महीनों का किराया 8 लाख रुपये था। पिछले साल टाइम्स आॅफ इंडिया ने खबर दी थी कि उन्होंने तीन साल के लिए अपना लीज रिन्यू कराया है, जिसके बाद किराया 17.86 लाख रुपये हो गया है।
जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन फर्नांडीज मुंबई के जुहू स्थित आलीशान घर में रहती हैं. जिस घर में एक्ट्रेस रहती हैं, वो घर एक वक्त पर प्रियंका चोपड़ा जोनास का था। टाइम्स आॅफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन ने इस अपार्टमेंट को 6.78 लाख रुपये महीने पर लिया है।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

