Israel-Lebanon Crisis, (द भारत ख़बर), बेरूत: इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक बार फिर हमला किया है जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है और कई जख्मी हो गए हैं। इससे पहले अमेरिका ने पुष्टि की थी कि इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच युद्धविराम हो गया है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। लेकिन 48 घंटे के भीतर ही फिर इजरायल ने हमला किया है, जिससे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।
इजरायल ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया
हिज्बुल्ला ने दावा किया है इजरायल ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। उधर इजरायल ने कहा है कि हिज्बुल्ला के हमलों के जवाब में उसने यह कार्रवाई की है। हिज्बुल्ला ने हमारे सैनिक मारे हैं। 48 घंटों में हिज्बुल्ला ने इजरायल के चार सैनिक मारे हैं।
टालनी पड़ी थी स्विटजरलैंड में होने वाली शांति वार्ता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान डील के बाद साफ कर दिया था कि समझौता लागू होगा लेकिन इजरायल नहीं मान रहा था जिसकी वजह से शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच स्विटजरलैंड में होने वाली शांति वार्ता टालनी पड़ी थी। इसके बाद ट्रंप के सलाहकार ने दावा किया था कि इजरायल- हिज्बुल्ला के बीच संघर्षविराम हो गया है और अब दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले नहीं करेंगे। लेकिन शांति की कोशिशों के बीच एक बार फिर हिज्बुल्ला पर इजरायली हमलों के बाद पश्चिम एशिया में टेंशन बढ़ गई है।
स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं ईरान व यूस के प्रतिनिधिमंडल
बता दें कि अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रविवार (स्थानीय समय) को स्विट्जरलैंड पहुंचे। दूसरी तरफ ईरानी संसद के स्पीकर और मुख्य वातार्कार एमबी गालिबाफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन के तहत अमेरिका के साथ तकनीकी बातचीत के पहले दौर के लिए स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख पहुंचा है।
ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Deal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

