2012 में इमरान हाशमी के साथ बड़े पर्दे पर किया था डेब्यू
Esha Gupta, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड की एक बोल्ड बाला जो पिछले 14 साल से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म दी। उन्होंने बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन्स से सुर्खियां बटोरीं। 2012 में एक इमरान हाशमी के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वालीं अदाकारा आज मशहूर तो हैं, लेकिन फिल्मी वर्ल्ड में उन्हें खास सफलता नहीं मिली।

कॉमेडी फिल्म से वापसी करने जा रही हैं एशा
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी दिखा चुकीं एक्ट्रेस पिछले चार साल से गायब हैं और अब जल्द ही कॉमेडी फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस एशा गुप्ता की। एशा भले ही इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड फोटोज से सुर्खियां बटोरती हैं।

इन फिल्मों में किया काम
एशा गुप्ता की पहली फिल्म महेश भट्ट की जन्नत 2 थी जिसमें वह इमरान हाशमी के अपोजिट कास्ट हुई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें पहचान मिली। जन्नत 2 के बाद एशा ने राज 3, चक्रव्यू, रुस्तम, बादशाहो और पलटन जैसी फिल्में कीं। साथ ही साउथ में भी एक्टिंग का लोहा मनवाया। मगर बॉक्स आॅफिस पर फिल्में खास नहीं चलीं।
सिर्फ एक फिल्म हुई हिट

बॉलीवुड में 7 में से सिर्फ एक हिट फिल्म (रुस्तम) थी। बाकी दो एवरेज (जन्नत 2 और बादशाहो) और राज 3 सेमी हिट रही। वह फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस के लिए छाई रहती हैं। खैर, एशा देओल जल्द ही अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म धमाल 4 में नजर आएंगी। 10 जुलाई 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

